• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलात्कारियों का हब बन चुकी है यूपी : अजय कुमार लल्लू

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बार फिर मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश बलात्कारियों का हब बन चुका है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा दे कर सरकार बनाने वाले योगी की सरकार में महिलाएं और बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

श्री लल्लू मंगलवार को जौनपुर में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। बहन बेटियां महफूज नहीं है। वहीं लचर प्रशासन, कानून व्यवस्था और सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते हत्या और बलात्कार की घटनाओं से पूरा प्रदेश कराह रहा है। गुंडे और अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सरकार इन पर अंकुश लगाये जाने के बजाये विपक्ष की आवाज को कुचलने पर तुली है और पीड़ित को ही दोषी ठहरा रही है।

उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर है। कोरोना काल के चलते जब लाखों-लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दिया है, उद्योग-धंधे चौपट हो गए हैं। साथ ही लोगों की आमदनी घट गयी है। ऐसे में 40 से 45 रुपये किलो आलू और 90 से 100 रुपये किलो में प्याज खरीदने में जनता मजबूर हो रही है जिसके चलते आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो चला है।

प्रियंका चोपड़ा ने सांझा की विडियो, मिस वर्ल्ड बनने पर माँ ने कहीं थी ये बात

श्री लल्लू ने कहा कि किसान सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। गन्ना किसानों का करोडों रुपये बकाया है, पिराई का नया सत्र शुरू होने जा रहा है सरकार किसानों का बकाया भुगतान करने में अक्षम साबित हो रही है। किसानों को अपनी खेत के सिंचाई के लिए लगे पम्पिंग सेट का पहले के मुकाबले तीन गुने अधिक बिजली का बिल चुकाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ किसानों की तैयार फसल धान सरकार तय की गयी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं हो पा रही है और किसान मजबूरन 1886 रुपये के मुकाबले 1100-1200 रूपये पर अपनी फसल बेच रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार किसानो की इस समस्याओं का समाधान करने के बजाय साम्प्रदायिकता और जातिवाद के घिनौने जहर को फैला कर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस के जीतने से जनता की आवाज मजबूत बन के उभरेगी और निरंकुश सरकार पर एक नैतिक दबाब बनेगा । अकेले कांग्रेस पार्टी ही जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और लड़ रही है। कांग्रेस की यह लड़ाई किसानों मजदूरों युवाओं की समस्याओं के समाधान होने तक जारी रहेगी।

‘योगी आदित्यनाथः राजपथ पर एक सच्चा सन्यासी’ पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जौनपुर के मल्हनी विधानसभाा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्र मंगला गुरु के समर्थन में रामदयाल गंज में एक जनसभा को संबोधित किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक वाराणसी अजय राय , जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज सहित सभी लोग मौजूद थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी राकेश मिश्र मंगला गुरु को भारी मतों सेे विजई बनाने की अपील की ।

Tags: ajay kumar lalluUP has become the hub of rapistsअजय कुमार लल्लूबलात्कारियों का हबयूपी
Previous Post

गोरखपुर के नगर विधायक समेत 58 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Next Post

सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी में बढ़त, जानिए क्या हैं आज का भाव

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Next Post

सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी में बढ़त, जानिए क्या हैं आज का भाव

यह भी पढ़ें

Rajpal Singh

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा जिला सचिव ने दिया इस्तीफा

08/05/2024
भारत का समर्थन India's support

भारत का समर्थन करते हुए रूस ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर सुनाया खरा-खोटा

13/11/2020
Nitesh Pandey

‘अनुपमा’ के धीरज का निधन, 51 की उम्र में नितेश पांडे ने ली आखिरी सांस

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version