• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आदित्य एल-1 मिशन का कमाल, कैप्चर की सूरज की शानदार तस्वीरें

Writer D by Writer D
09/12/2023
in Tech/Gadgets
0
Aditya L-1

Aditya L-1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ISRO के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 (Aditya L1) ने भी कमाल कर दिया है। अंतरिक्ष यान पर लगे सोलर अल्ट्रावॉयलट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) इंस्ट्रूमेंट ने 200-400 एनएम वेवलेंथ रेंज में सूरज की पहली फुल-डिस्क तस्वीरों को सफलतापूर्वक कैप्चर किया है। SUIT विभिन्न वैज्ञानिक फिल्टरों का इस्तेमाल करके इस वेवलेंथ रेंज में सूर्य के प्रकाशमंडल और क्रोमोस्फीयर की इमेजेस को कैप्चर करता है।

ISRO ने SUIT द्वारा क्लिक की गईं तस्वीरों को भी साझा किया है। इसमें अलग-अलग रंगों की तस्वीरों में सूरज दिखाई दे रहा है। इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर, 2023 को SUIT पेलोड चालू किया गया था। एक सफल प्री-कमीशनिंग फेज के बाद, टेलीस्कोप ने बीते 6 दिसंबर को अपनी पहली तस्वीरें क्लिक कीं। 11 अलग-अलग फिल्टर का इस्तेमाल करके ली गई इन अभूतपूर्व तस्वीरों में पहली बार फुल डिस्क तस्वीरें शामिल हैं।

SUIT के ऑब्जरवेशन से वैज्ञानिकों को चुंबकीय सौर वातावरण के गतिशील युग्मन का अध्ययन करने में मदद मिलेगी और पृथ्वी की जलवायु पर सौर विकिरण के प्रभावों पर कड़ी रोक लगाने में उन्हें सहायता मिलेगी। सामने आईं विशेषताओं में सनस्पॉट, प्लेज और शांत सूर्य क्षेत्र शामिल हैं। SUIT के डेवलपमेंट में इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA), पुणे के नेतृत्व में एक सहयोगात्मक प्रयास शामिल था।

एके शर्मा ने मऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक, घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए

इस सहयोग में इसरो, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई), आईआईएसईआर-कोलकाता में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन स्पेस साइंस इंडियन (CICCI ), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंगलुरु, उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी (USO-PRL) शामिल हैं।

बता दें कि इसी साल दो सितंबर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV ) पर भारत का पहला सूर्य मिशन, आदित्य-एल1 (Aditya L1) सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य सूरज के बारे में और अधिक जानकारी उपलब्ध करवाना है। यह साल इसरो के लिए काफी खास रहा है। इससे पहले, भारत के तीसरे मून मिशन में भी इसरो (ISRO) को बड़ी सफलता मिली थी। अगस्त में अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को लैंड करवाकर इतिहास रच दिया था।

Tags: Aditya L-1 MissionISRO
Previous Post

एके शर्मा ने मऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक, घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए

Next Post

Mau Accident: एके शर्मा करेंगे घायलों से मुलाक़ात, घटनास्थल का करेंगे निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
ak sharma

Mau Accident: एके शर्मा करेंगे घायलों से मुलाक़ात, घटनास्थल का करेंगे निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Mayawati

अंबेडकर पार्क से हाथी की प्रतिमा चोरी होना शर्मनाक: मायावती

28/07/2022
Pradosh Vrat

कब है ज्येष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

01/06/2024
Hair

बालों की हर समस्या का इलाज है ये पानी, आजमाते ही दिखेगा असर

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version