• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने मऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा शोक, घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए

Writer D by Writer D
09/12/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma expressed deep grief over Mau accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को मऊ जनपद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 06 लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों, महिलाओं व बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उनकी हर सम्भव मदद करने के निर्देश भी दिए।

मऊ स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में खाली प्लॉट की दीवार गिरने (Wall Collapsed) से 06 लोगों की मौत की खबर सुनते ही मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे को रद्द कर शोकाकुल परिवारीजनो को हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों, क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। मंत्री श्री शर्मा ने पीड़ित परिजनों के लिए अकस्मात आई इस ह्रदय बिदारक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न परिस्थिति को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

जनपद मऊ में हुई घटना की जानकारी के समय नगर विकास मंत्री (AK Sharma) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 जिलों आगरा, एटा, अलीगढ़ के दौरे पर थे। जनपद मऊ में हुई इस हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपना आगरा दौरा रद्द करते हुए हादसे के पीड़ितों को हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य अधिकारियों तथा क्षेत्र के लोगों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से फोन पर बात की। मंत्री श्री शर्मा का गृह जनपद होने की वजह से उन्होंने अपने परिजनों को भी पीड़ितो की मदद करने के लिए अस्पताल भेजा तथा हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिए कहा।

हल्दी की रस्म अदा करने जा रहीं महिलाओं पर गिरी दीवार, एक बच्चे सहित पांच की मौत

मिली जानकारी के अनुसार दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। जब यह दीवार गिरी तो मौजूद लोग उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, जिसमें से 06 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत एवम् बचाव कार्य कर सभी घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी अस्पतालों को घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा उचित देखभाल करने के लिए निर्देशित किया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है, और जिन पारिवारी जनो ने अपने सदस्यों को खो दिया है उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है। मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है।

Tags: ak sharmaLucknow Newsmau accidentnagar vikas mantriup newsurja mantriwall coppased in mau
Previous Post

1500 जोड़े हुए एक दूजे के, सीएम योगी ने दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

Next Post

आदित्य एल-1 मिशन का कमाल, कैप्चर की सूरज की शानदार तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Aditya L-1

आदित्य एल-1 मिशन का कमाल, कैप्चर की सूरज की शानदार तस्वीरें

यह भी पढ़ें

donald trump

साइबर हमले पर अपने ही विदेश मंत्री के उलट बोले ट्रंप

20/12/2020
Dismissed

तेल के खेल में चौकी इंचार्ज को छोड़कर पूरी पुलिस चौकी निलंबित

19/09/2021
kajal aggarwal gautam kitchlu

Kajal Aggarwal ने शादी के जोड़े में ढाया कहर, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version