• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर प्राइवेट पार्ट काटा, ग्रामीणों ने प्रेमिका के घर के सामने जलाई चिता

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रेम-प्रसंग में एक प्रेमी युवक की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की लाठी डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई, साथ ही प्राईवेट पार्ट भी काट लिया गया। घटना जिले के कांटी थाना इलाके  के रेपुरा रामपुरसाह और सोनवर्षा गांव की है।

हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गये। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के दरवाजे पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी छानबीन में जुट गयी है। जबकि इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

जानकारी के मुताबिक रेपुरा निवासी मनीष कुमार के बेटे सौरभ का सोनवर्षा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। यह संबंध युवती के घर वालों को स्वीकार नहीं था। कुछ महीने पहले भी युवती के परिजनों ने सौरभ की पिटाई की थी और पंचायती भी हुई थी। इस वजह से सौरभ के पिता ने उसे बाहर भेज दिया था, लेकिन इसके बाद बहन की शादी में सौरभ गांव आया था।

शुक्रवार की शाम को सौरभ अचानक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात पर युवती के परिजन आग बबूला हो गये। युवती के परिजनों नें लाठी डंडा और रॉड से सौरभ की जमकर पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने सौरभ का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गयी।

गेंद निकालने सीवर में उतरे चार युवक, दो की मौत, दो घायल

मृतक के पिता और चाचा ने बताया कि सोची समझी साजिश के तहत सौरभ को बुलाया गया और हत्या कर दी गयी। उनके मुताबिक बेटे की हत्या के बाद आरोपियों ने पिता मनीष कुमार को अपने घर बुलाया और हथियार के बल पर सादे कागज पर लिखवा लिया कि बेटे ने गलती की तो पिटाई की गयी है और उसे जिन्दा हालत में अस्पताल ले जा रहे हैं। उनके मुताबिक युवती के चाचा प्रशान्त कुमार ने सौरभ की हत्या की है। शनिवार को सौरभ की मौत के बाद तूफान सा उठ गया। परिजनों नें कांटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस नें मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। घटना के बाद आरोपी पूरा परिवार घर बंद करके फरार है।

मृतक का शव घर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। पूरे गांव में चीख पुकार मच गयी। इसी बीच भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया लेकिन वहां तैनात पुलिस ने भीड़ को रोक दिया। अंत में आक्रोशित ग्रामीणों नें आरोपितों के दरबाजे पर ही मृतक का दाह संस्कार कर दिया। इलाके में इस हत्या को लेकर भारी तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

दलित पिता-पुत्र पर 15 लोगों ने किया हमला, जबरन पिलाई पेशाब, हालत गंभीर

कांटी समेत आस पास के करजा, पानापुर ओपी, ब्रम्हपुरा और सदर थाने को अलर्ट कर दिया गया है। सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाई अंग्रेजी कहावत, मणिपुर में सेब उगाने की कोशिश की तारीफ की

Next Post

दूल्हे ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ, दुल्हन के घरवालों ने….

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Animals

दूल्हे ने दहेज में मांगा 21 नाखूनों वाला कछुआ, दुल्हन के घरवालों ने....

यह भी पढ़ें

मनुष्य को बोलते वक्त हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान

19/12/2020
Haryana Education Committee terms UP's education model useful.

हरियाणा शिक्षा समिति ने यूपी के शिक्षा मॉडल को बताया उपयोगी और अनुकरणीय

27/07/2026
AK Sharma

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा को करें मज़बूत: ए.के. शर्मा

14/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version