• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रात 2 बजे राज्यपाल ने बुलाया विधानसभा सत्र, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Governor Dhankhar

Governor Dhankhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सिर्फ टाइपिंग की गलती के कारण विधानसभा का सेशन (Assembly Session) रात 2:00 बजे शुरू होगा। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से राज्यपाल (Governor Dhankhar) को विधानसभा सत्र (Assembly Session) शुरू करने के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें 7 मार्च (सोमवार) 2 PM की जगह 2 AM टाइप हो गया था। आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दोपहर में राज्य के मुख्य सचिव को बातचीत करने के लिए बुलाया था, लेकिन आला अफसर राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंचे। इसी के बाद राज्यपाल ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने कैबिनेट के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। लेकिन रात 2:00 बजे सत्र शुरू करने का प्रस्ताव उन्हें अस्वाभाविक लग रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा है कि यह एक टाइप की गलती थी। राज्यपाल इसे सुधार सकते थे, लेकिन जब उन्होंने रात 2:00 बजे टाइप की गलती को स्वीकृत किया है तो अब रात में ही विधानसभा का सेशन शुरू होगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से पहले जो दो नोट भेजे गए थे, उनमें 2:00 PM लिखा हुआ था, बाद में गलती से 2:00 AM चला गया, राज्यपाल इसे इग्नोर कर सकते थे।

बहरहाल, अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा रात 2:00 बजे शुरू होती है तो देश में यह अपने तरह का अनोखा मामला होगा। राज्यपाल ने भी अपनी ट्वीट में इस तरह की बात लिखी है।

गुरुवार को राजभवन की ओर से कैबिनेट के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए कहा गया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 174  के तहत सोमवार यानी 7 मार्च को सुबह 2 बजे (2 AM) राज्य विधानसभा का अधिवेशन बुलाया है।

सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चल रही राज्यपाल की तनातनी के बीच राजभवन की ओर से इस तरह की असामान्य स्वीकृति मिलने पर बंगाल के राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।

Tags: Assembly sessionbenagl newsGovernor DhankharNational news
Previous Post

जुकरबर्ग का एंड-टू-एंड न्यूरल मॉडल वॉइस असिस्टेंस AI प्रोजेक्ट में शामिल

Next Post

आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी से शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
auysh-neet-counseling

आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी से शुरू

यह भी पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी बोले- बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह

05/08/2020
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
Kathiawadi masala khichdi

यह स्वादिष्ट डिश बन जाएगी सबकी फेवरेट, जो भी खाएगा वो दोबारा मांगेगा

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version