• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसात में शिकायतों का त्वरित निदान करें बिजली कर्मी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को निर्देशित किया है कि बरसात में विद्युत आपूर्ति बहाल रहे, सभी विद्युत कार्मिक सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। मानसून में अंधेरा रहने से नागरिकों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सभी कार्मिक उपभोक्ताओं द्वारा दी गई जानकारी एवं शिकायतों को त्वरित संज्ञान लेकर समस्याओं का समाधान करेंगे। बरसात में विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर सुरक्षा में लगी जाली, हरे पेड़ों और शाखाओं में विद्यतु करंट उतरने की संभावना रहती है, इसके लिए लोगों को जागरूक भी करें, जिससे कि किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से होने वाली जनहानि व पशुहानि को बचाया जा सके। सभी कार्मिक अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे कि बरसात में विद्युत उपकरणों को छूने से बचें और उनसे उचित दूरी बनाकर रहें।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटनाओं से बचने के लिए बरसात में विद्युत उपकरणों के सम्पर्क में आने से बचें।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा है कि मानसून के दौरान तेज बारिश होने, आंधी-तुफान आने, पेड़ों की शाखाओं का विद्युत तारों में छू जाने से विद्युत व्यवधान हो सकता है, जिसका त्वरित संज्ञान लेकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य करेंगे।

नालियों का सिल्ट जल्द हटाएं, कचरे की हो सफाई: एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma)  विद्युत कार्मिकों को निर्देशित किया है कि विद्युत उपकरणों में उतरने वाले करंट को रोकने के लिए उचित समाधान करें। विद्युत तारों को छूने वाली शाखाओं की भी छटनी की जाए, जिससे विद्युत स्पार्किंग को रोका जा सके और निर्वाध विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने विद्युत चोरी को रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराया जाए, सही बिलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उपभोक्ताओं को समय से अपना बिल जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन देने में हीला-हवाली न की जाए, नियमानुसार सभी को समय से विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करायें।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup newsurja mantri mantri
Previous Post

नालियों का सिल्ट जल्द हटाएं, कचरे की हो सफाई: एके शर्मा

Next Post

अमित शाह का ऐलान- हरियाणा में नायब सैनी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Amit Shah, Nayab Singh

अमित शाह का ऐलान- हरियाणा में नायब सैनी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

यह भी पढ़ें

arrested

शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दो तमंचा एवं कारतूस बरामद

12/02/2022
AK Sharma

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पूरी तरह से निष्फल, निष्प्रभावी एवं असफल रही: एके शर्मा

18/03/2023
UP GIS

GIS: आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

11/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version