• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटे-छोटे कार्य करने वालों में पीएम स्वनिधि योजना से आशा की नयी किरण जगी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
15/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश के स्ट्रीट वेन्डर्स, रेहड़ी पटरी वालों के जीवन में व्यापक बदलाव आया और आज वे गरीबी से ऊपर उठकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पहले किसी ने भी इनकी सुध नहीं ली और छोटे कार्य करने वाले इन लोगों को इनके हाल में ही छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से खस्ता, लैया चना, चाय-समोसे, फास्ट-फूड, स्टेशनरी वर्क जैसे छोटे-छोटे कार्य करने वाले लोगों के जीवन में आशा की नयी किरण जगी है।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) आज नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेन्डर्स आफ इण्डिया द्वारा फूड सेफ्टी व हाइजिन को लेकर स्ट्रीट वेन्डर्स के लिए टेकरीज इन, लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेन्डर्स के लिए 01 जून, 2020 को पीएम स्वनिधि योजना प्रारम्भ की गयी। इसके तहत प्रथम ऋण में 10,000 रूपये द्वितीय ऋण में 20,000 रूपये तथा तृतीय ऋण में 50,000 रूपये ब्याज अनुदान आधारित ऋण बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा। साथ ही वेन्डर्स द्वारा डिजिटल लेनदेन करने से कैशबैक के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 रूपये भी प्राप्त हो रहे।

रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को आज:

-उनके काम-काज में स्वच्छता रखने के लिए ट्रेनिंग दी गई।
-लोन मेला आयोजित कर कई लोगों को अपने विभाग में चल रही पीएम-स्वनिधि योजना के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय लोन दिलवाया।
-इस योजना में विशेष लाभ पाने के लिए डिजिटल… pic.twitter.com/QKpw0meldJ

— A K Sharma (@aksharmaBharat) September 15, 2023

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में अब तक 15.18 लाख वेन्डर्स को ऋण वितरित किये जो कि देश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के वेन्डर्स द्वारा 156 करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन किया गया। उन्होंने 100 स्ट्रीट वेन्डर्स को हाइजिन किट प्रदान की और कहा कि अपने स्टाल के आस-पास साफ-सफाई के प्रति ध्यान रखने तथा डस्टबिन का प्रयोग करें।

उन्होंने (AK Sharma) इस दौरान अतुल कश्यप, विजय बहादुर, केदार कुमार, सलीम अब्बासी, संजय गुप्ता, अनिल कुमार सिंह को 50 हजार रूपये के तृतीय ऋण का तथा सिद्धान्त सोनकर, रितेश सोनकर एवं मयंक सोनकर को 10 हजार रूपये के प्रथम ऋण का चेक प्रदान किया। इस प्रकार कुल मिलाकर 3.30 लाख रूपये के ऋण का चेक 09 स्ट्रीट वेन्डर्स को प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री ने मैनेक्वीन का अनावरण भी किया।

AK Sharma

प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्ट्रीट वेन्डर्स को टेªनिंग प्रमाण पत्र और फोस्टैक प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। साथ ही कूड़ा निस्तारण और एफआईएसएसआई प्रमाण पत्र के सम्बंध में जानकारी दी गयी। 290 स्ट्रीट वेन्डर्स का रजिस्टेशन भी किया गया। सभी उपस्थित वेन्डर्स को स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को नेस्ले इण्डिया, फोस्टैक एफएसएसएआई द्वारा समर्थित किया गया।

विश्वकर्मा दिवस पर बढ़ई, प्लंबर, जैसे कामगारों को मिलेगा लोन, बैंक बांटेगा इतने हजार करोड़ रुपए

कार्यक्रम में निदेशक सूडा अनिल कुमार पाठक, एफएसडीए के सहायक आयुक्त चन्द्रा किशोर, एनएएसवीआई की संगीता सिंह, गोकुल प्रसाद तथा नेस्ले के समर निगम और जिला प्रशासन, सूडा के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmalucknow news street vendorsnagar vikas mantriPM Swanidhi schemeup newsup urban development minister
Previous Post

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के 2 सहयोगी गिरफ्तार

Next Post

उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Main Slider

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

09/10/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

किसान विरोधी भाजपा सरकार के चार दिन ही बचे : अखिलेश यादव

29/11/2021
Kareena Kapoor Khan shares her bedroom secrets

करीना कपूर खान ने शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

15/04/2021
cm yogi

होम आइसोलेशन संक्रमितों की हर जतन मदद कर रही योगी सरकार

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version