• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने ‘प्लॉग रन’ को फ्लैग ऑफ करके किया रवाना

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री के विजन एवं मुख्यमंत्री के पहल पर प्रदेश को प्लास्टिक एवं पॉलीथीन कचरे के दुष्प्रभाव से मुक्त करने के लिए जन जागरूकता हेतु ‘‘RACE’’ फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश महाभियान की राज्य स्तरीय शुरूआत आज 1090 चौराहा, लखनऊ से की। यह अभियान पूरे प्रदेश में 03 जुलाई, 2022 तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा अरूण कुमार सक्सेना एवं राज्यमंत्री के पी मलिक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी उपस्थित थे।

इस दौरान नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने ‘प्लॉग रन’ को फ्लैग ऑफ करके लखनऊ के विभिन्न स्थलों के लिए जन जागरूकता हेतु रवाना किया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को मंत्री ने स्वच्छता व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी तथा सभी के साथ प्लास्टिक व पॉलीथीन एकत्रीकरण अभियान में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन कचरा मानव जीवन के साथ अन्य जीवों व समूची प्रकृति के लिए घातक बन गया है। आज सुबह से ही इसको अपने जीवन से निकालने की मुहिम में हजारों लोग शामिल होकर तथा इसको अपने जीवन में प्रयोग न करने का संकल्प लेकर यह संदेश दिया है कि अब इसका प्रयोग पूर्ण रूप से रूके, जिससे कि पर्यावरण के साथ-साथ जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथीन कचरा इधर-उधर फेंकने से यह नदी, तालाबों तक पहुंचता है वहां से मनुष्यों तक पहुंचता है। पशु-पक्षियों एवं मछलियों द्वारा इस कचरे को खाने से स्वयं उनके जीवन को खतरा पैदा होता है। साथ ही मानव जीवन भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता।

ak sharma

सीएम धामी से मिले न्यूज पोर्टल के प्रतिनिधि, पत्रकारों के हितों से जुड़ी मांगों पर हुई चर्चा

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सभी लोग इस मुहिम के सहभागी बने और प्लास्टिक के प्रयोग को स्वयं अपने घरों एवं व्यक्तिगत जीवन से दूर करें। इसके प्रतिबंध के लिए संस्थागत प्रयास भी होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन जागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं पार्कों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों आदि स्थानों के प्रवेश द्वारा पर कूड़ेदान का प्रयोग करें, के संदेश के साथ प्लास्टिक व पॉलीथीन के प्रतिबंध का बोर्ड भी लगया जाए। उन्होंने सभी को इस पवित्र कार्य में भागीदार बनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस पवित्र मुहिम में आज हजारों लोगों ने भाग लिया और एक ऐसा संदेश दिया है कि जिसका पूरे देश में प्रभाव पड़ेगा।

ak sharma

उन्होंने प्रदेशवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के प्रयोग से बचने और इसे इधर-उधर न फंेकने की अपील की। उन्होंने लोगों से इसके विकल्प के रूप में कागज व कपड़े के थैले का प्रयोग करने के लिए अपील की।

मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

इस दौरान प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रदेश सरकार, जीआईजेड इंडिया के सहयोग से जन जागरण के लिए 29 जून से 03 जुलाई, 2022 तक रेस फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश महाभियान चला रही है। इस दौरान प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जन सहयोग के माध्यम से प्रदेश को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त बनाया जायेगा और इसके लिए आज इसकी विधिवत शुरूआत की गई। इस महाभियान में आमजन के साथ नगर विकास, जिला प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं।

ak sharma

कार्यक्रम के दौरान आम्बेडकर पार्क में तथा आसपास के क्षेत्रों में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के साथ उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं लखनऊ वासियों ने प्लास्टिक व पॉलीथीन कचरे को उठाने का भी कार्य किया और सभी को इसका प्रयोग न करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक कृष्णानन्द राय ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों व जीवन के लिए खतरा विषय को लेकर लोक गीत सुनाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इण्टर कालेज के छात्रों ने भी इस मुहिम में शामिल होकर लोगों को जागरूक किया।

आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग बनाएं आपस में समन्वय : सीएम धामी

रेस फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री उत्तर प्रदेश महाभियान 29 जून से 03 जुलाई, 2022 तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग थीम पर आयोजित किया जायेगा। आज 29 जून को लखनऊ में ‘माई प्लास्टिक फ्री लाइफ-सिटिजन लेड इनीशियटिव’ की थीम पर आयोजित किया गया। 30 जून को प्रयागराज में ‘थ्री आर-रिड्यूज, रीयूज, रिसाईकिल’ विषय पर तथा 01 जुलाई को प्रयागराज में ही ‘लाँच ऑफ प्लास्टिक फ्री जोन’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 02 जुलाई वाराणसी में ‘घाट है तो ठाट है’ विषय पर तथा 03 जुलाई, 2022 को अभियान के अंतिम दिन ‘स्वच्छता से सम्मान’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जायेगा।

ak sharma

कार्यक्रम में प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास  अमृत अभिजात, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल सिंह गंगवार, निदेशक नगर निकाय सुश्री नेहा शर्मा, नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह के साथ संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम धामी से मिले न्यूज पोर्टल के प्रतिनिधि, पत्रकारों के हितों से जुड़ी मांगों पर हुई चर्चा

Next Post

अपना दल (एस) धूमधाम से मनाएगी यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की 73वीं जयंती समारोह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
sonelal patel

अपना दल (एस) धूमधाम से मनाएगी यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की 73वीं जयंती समारोह

यह भी पढ़ें

coronavirus

आंध्र प्रदेश 3 लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों वाला तीसरा राज्य बना

19/08/2020
Chandra Grahan on Holi

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? यहां जानें सही तारीख

28/02/2026
Bus

सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत

17/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version