• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठण्ड व शीतलहर के दौरान सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाये: एके शर्मा

कोई भी व्यक्ति खुले में न सोने पाये, इसकी निगरानी के लिए सभी निकायों में रिस्पांस टीमें गठित की जाये

Writer D by Writer D
22/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने गरीबों, आश्रयहीनों व निराश्रितों को ठण्ड व शीतलहर से बचाने के लिए सभी नगरीय निकायों में स्थायी व आवश्यकतानुसार अस्थायी रैन बसेरा (Night Shelters) संचालित करने के निर्देश दिये हैं। सभी रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ पुख्ता इंतजाम भी किये जाएं। साफ- सफाई, सुन्दरीकरण का विशेष ध्यान रखा जाय। लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए गर्म कपड़े, स्वच्छ बेडशीट, कम्बल, गर्म पानी के लिए गीजर, खाने की व्यवस्था प्रकाश एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था हो, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोने पाये, इसकी निगरानी के लिए सभी निकायों में रिस्पांस टीमें भी गठित की जाएं।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों, बस व रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, लेबर अड्डो व बाजारों के आस-पास अनिवार्य रूप से रैन बसेरा (Night Shelters) संचालित किये जाएं। साथ ही मुख्य बाजारों के चौराहों, अस्पतालों, बस व रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक स्थलों के आस-पास अलाव जलाने की व्यवस्था की जाय।

उन्होंने (AK Sharma) रैन बसेरों तक लोगों को पहुंचने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शाइनबोर्ड आदि लगाने के निर्देश दिये हैं। रैन बसेरों के बाहर केयरटेकर का नाम, पदनाम, मोबाइल नं0 भी लिखा हो। साथ ही एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाय, जिससे इनके संचालन में कोई व्यवधान न पड़े।

रैन बसेरो की ऐसी हो व्यवस्था, यहां आकर लोगों को हो घर जैसा एहसास: एके शर्मा

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रात्रि में सभी निकाय अधिकारियों द्वारा रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने भी निर्देश दिये। रैन बसेरों में निरीक्षण रजिस्टर भी बनाया जाय। बेडशीट, कम्बल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। सभी रैन बसेरों में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग बेड और शौचालय की व्यवस्था हो। जिला प्रशासन के सहयोग से गरीब व्यक्तियों को कम्बल उपलब्ध कराने का भी प्रयास करें। रैन बसेरों के संचालन में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, रेड क्रास व सिविल सोसाइटी का भी सहयोग लिया जाय।

ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नागरिकों से सड़क किनारे खुले आसमान में सोने वालों को रैन बसेरा पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 3,733 बेड क्षमता के 130 स्थायी रैन बसेरा संचालित हैं, जिसमें 1000 लोग रह रहे हैं। इसी प्रकार 4,724 बेड क्षमता के 428 अस्थायी रैन बसेरा संचालित हैं, जिसका वर्तमान में 800 लोग लाभ ले रहे हैं। लखनऊ शहर के विभिन्न स्थानों पर 833 बेड क्षमता के 27 अस्थायी रैन बसेरा संचालित हैं, जिसका 300 लोग लाभ ले रहे हैं। इसी प्रकार 999 बेड क्षमता के 25 स्थायी शेल्टर होम संचालित हैं, जिसमें वर्तमान में 600 लोग रह रहे हैं।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantrinight sheltersurja mantri
Previous Post

‘मैं अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा रहा हूं…’, रेसलर बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उजागर की अपनी पीड़ा

Next Post

सीएम योगी की सख्ती का असर, विगत तीन माह में निस्तारित हुए दोगुना राजस्व वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post

सीएम योगी की सख्ती का असर, विगत तीन माह में निस्तारित हुए दोगुना राजस्व वाद

यह भी पढ़ें

accident

मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, ड्राइवर सहित दो घायल

04/11/2021
Hamas

Israel-Hamas Conflict: हमास ने रिहा किए दो अमेरिकी बंधक, क़तर ने की मध्यस्थता

21/10/2023
pregnancy

प्रेग्नेंसी में ट्रेवल करते समय रखें इन बातों का ख्याल

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version