• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहा आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: शहर को स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लखनऊ नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने जोन-4 के भैंसोरा स्थित अत्याधुनिक FCTS प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन लगभग 150 टन कूड़े के निस्तारण की है।इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी (AK Sharma) ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) द्वारा लगातार लखनऊ के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। शहर में पानी, नाली एवं बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। फैजुल्लागंज क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा हुआ है। तथा किला मोहम्मदी नाले का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई न दें तथा प्रतिदिन कूड़े का नियमित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं आधुनिक शहर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है, ताकि यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति शहर की स्वच्छता एवं हरियाली से प्रभावित हो।

नगर निगम द्वारा 8 जोन में कुल 51 स्थलों पर PCTS एवं FCTS निर्माण हेतु स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 24 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, 15 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शेष 12 स्थानों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। भैंसोरा स्थित इस प्लांट के संचालन से भरवारा वार्ड, मल्हौर वार्ड, खरगापुर वार्ड एवं गोमती नगर विस्तार सहित आसपास के क्षेत्रों के कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही आसपास के समस्त जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) का भी समापन किया जा सकेगा।

लगभग 2 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित इस परिसर में 150 वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त परिसर में ग्रीन बेल्ट एवं हरियाली के लिए पर्याप्त स्थान विकसित किया गया है तथा अब तक लगभग 4000 पौधों का रोपण भी किया जा चुका है।

Tags: ak sharma
Previous Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन आज शाम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उत्तराखंड

Next Post

दिल्ली भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई संगठन की कमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Next Post
Harsh Malhotra

दिल्ली भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई संगठन की कमान

यह भी पढ़ें

rajeev kapur

नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, नीतू कपूर और करीना कपूर ने शेयर की पोस्ट

10/02/2021
Visa Debit Card

मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड के मुकाबले कम जारी कर रहे बैंक

23/09/2020
Heavy Rain

यूपी में तूफानी बारिश ने ले ली 20 लोगों की जान, आज भी रेड अलर्ट

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version