• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूजा सामग्री जलाशयों में न जाने पाए, घाटों में जालीनुमा अर्पण कलश बनाए जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
06/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) जी बुधवार को शाम 6:30 लखनऊ के कुड़ियाघाट पहुंचकर छठ पर्व (Chhath Puja) को लेकर वहां पर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और बेहतर व्यवस्था बनाने के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व का शुभारंभ मंगलवार को नहाए खाए के रस्म के साथ शुरू हो गया है, चार दिवसीय इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा और उत्साह है। लाखों श्रद्धालु छठ पूजा घाटों व स्थलों में अपनी मुरादों को लेकर छठी मैया के गीत गाते हुए पर्व को बड़ी आस्था व विश्वास के साथ मनाते हैं। उन्होंने छठ महापर्व पर सभी श्रद्धालुओं सहित देशवासी एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और श्रद्धालुओं से छठ पर्व को पूर्ण साफ सफाई व सुरक्षा के साथ प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट के रूप में मनाने की अपील की है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की पूजा घाटों से लेकर सभी मार्गों तक की साफ सफाई, सुंदरीकरण व प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न हो, इसके लिए जरूरी प्रबंध कर लिए जाए। पूजा समितियों के साथ बैठक कर उनके सुझावों पर भी छठ घाटों पर सभी तैयारियां को समय से पूरा कर लिया जाए। घाटों के पास पर्याप्त मात्रा में स्नान घर, मोबाइल टॉयलेट पोर्टेबल टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था व स्वच्छ पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था रहे। लोगों को सुविधाओं का लाभ सहज ढंग से मिले, इसके लिए साइन बोर्ड भी लगाए जाए।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ पर्व को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ पर्व के रूप में मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। कूड़ा डालने के लिए घाटों पर डस्टबिन रखवाए। पूजा सामग्री व कूड़े का नियमित उठान और निपटान के समुचित प्रबंध किए जाए, इसके लिए पर्याप्त कार्मिक और मशीनों व लोडर की व्यवस्था रहे। पूजा सामग्री जलाशयों में न जाने पाए, घाटों में जालीनुमा अर्पण कलश बनाए जाए। घाटों में जलाशयों से जलकुंभी हटाई जाए। गहरे पानी में बच्चों और श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए पानी में बैरिकेटिंग कराई जाए। पूजा घाटों और मार्गों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध रहे, किसी को भी परेशानी न होने पाए। व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए लोगों का भी सहयोग भी लिया जाए। घाटों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल का भी सहयोग रहें।

छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को न करना पड़े किसी भी समस्या का सामना: एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि छठ घाटों व पूजा स्थलों तथा मार्गों पर गंदगी न हो, इसके लिए चूने का छिड़काव कराया जाए तथा मच्छरों से बचने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराए। वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था रहे। घाटों में प्रवेश और निकास के लिए तथा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए साइनेज लगाए जाए। उन्होंने घाट में लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था और घाट में पानी की और सफाई करने को कहा।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि कुड़ियाघाट को आगामी समय में लखनऊ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ और बाराबंकी में कई स्थानों पर जाकर छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण किया। सभी जगह पर अच्छी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जो भी कमियां दिखी हैं, उसको पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त मुख्य अभियंता महेश वर्मा के साथ नगर निगम और एलडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: ak sharmaChhath PujaLucknow Newsup news
Previous Post

Maha Kumbh 2025: 30 नवंबर तक भरपूर चौड़ी होंगी संगम की ओर जाने वाली रोड्स

Next Post

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
KGBV

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

amitabh kant

PLI योजना से विनिर्माण में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की उम्मीद: कांत

13/12/2020
Orange Face Pack

बेदाग दमकता हुआ चेहरा पाने के लिए बस करें इसका इस्तेमाल

09/03/2025
Sankalp Saptah Mela

संकल्प सप्ताह मेले में उमड़ा जनसैलाब, स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ

04/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version