• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों के मद्देनज़र बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश: एके शर्मा

Writer D by Writer D
21/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री  ए०के० शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को त्योहारों के मद्देनजर नगर निकायों में सफाई व्यवस्था एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय निकाय निदेशालय में नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। छठ पूजा के लिए घाटों की मरम्मत के साथ सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़कों में काफी गढ्ढे़ हो गये हैं जिससे लोगों को आने जाने मंे दिक्कत हो रही है और लोग दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। इससे इन गढ्ढों को शीघ्र भरा जाए।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने नगर निकायों में अधिकारियों को बाग बगीचों का सौंदर्यीकरण करने एवं महत्वपूर्ण स्थानों की लाइटिंग की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक महत्व एवं पर्यटन महत्व के स्थलों को सजाया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जाए।

AK Sharma

ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत में दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, जिससे घरों से अधिक से अधिक कूड़ा कचड़ा निकलता है। ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने निकायों में रंगोली बनवाने और गौशालाओं में विशेष इंतज़ाम भी करने को कहा।

उन्होंने दीपावली के बाद वाराणसी में मनाई जाने वाली देव दीपावली में भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए तैयारियां भी अभी से शुरू के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार वितरित किए और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी दीपावली पर वेतन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

AK Sharma

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, सहारनपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, मथुरा, रायबरेली और इटावा समेत अन्य जिलों के प्रतिनिधियों से बात की तथा सभी नगर निकायों की स्थिति का जायजा लिया।

AK Sharma

बैठक में नगर विकास राज्य मंत्री  राकेश राठौर ’गुरू’, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा, उपनिदेशक स्थानीय निकाय रश्मि सिंह, अपर निदेशक स्थानीय निकाय डॉ असलम अंसारी, उपनिदेशक स्वच्छ भारत मिशन  सुनील यादव के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

धनतेरस पर बन रहा सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्ध का शुभ योग, जाने पूजा का उत्तम मुहूर्त

Next Post

दीपोत्सव को और भी भव्य बनाएंगी ये 16 झाकियां

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
tableaux

दीपोत्सव को और भी भव्य बनाएंगी ये 16 झाकियां

यह भी पढ़ें

sanskrit in primary school

प्राथमिक विद्यालय के छात्र बोलेंगे फर्राटे से संस्कृत, शिक्षकों की पहले चरण की ट्रेनिंग शुरू

11/04/2021
pradosh Vrat aarti

आज करें ये खास उपाय, कर्ज से मुक्ति के साथ मिलेगी अपार धन संपदा

06/06/2021
sid shehnaaz tony

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को टोनी कक्कड़ के साथ डांस करते हुए पकड़ा

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version