• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली के त्यौहार में लोगों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरे नगर दिखे: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आयुष और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ नगरों की साफ-सफाई, सुंदरीकरण और बेहतर व्यवस्थापन के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन प्रदान करने के लिए आयुष चिकित्सा और योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक मार्च से प्रदेश के सभी निकायों के चिन्हित पार्कों में आयुष चिकित्सा एवं योग दिवस कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम नगर विकास, आयुष विभाग और आवास विकास के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। सभी जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता बनाई गई कमेटी इस कार्यक्रम की नियमित मॉनीटरिंग भी करेगी।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए प्रत्येक नगर निगम में ऐसे तीन पार्क, नगरपालिका परिषदों में दो पार्क तथा नगर पंचायतों में एक पार्क चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को भी कहा गया। योग दिवस कार्यक्रम के दौरान ऐसे सभी पार्कों में आयुष, यूनानी और होम्योपैथी के चिकित्सकों की टीम भी लोगों का स्वास्थ्य चेकअप करने के पश्चात दवा देने के लिए उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपस में समन्वय बनाकर ऐसे पार्कों में तैयारियों को अंतिम रूप दें। पार्कों की साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पानी की व्यवस्था हो। म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी लगाये जाएं। योगा के लिए चटाई की व्यवस्था हो, चिकित्सकों के बैठने और दवाइयों के लिए कुर्सी-मेज की व्यवस्था आदि पर ध्यान देंगे। उन्होंने बताया कि आयुष एवं नगर विकास विभाग का इस कार्यक्रम में उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए 27 फरवरी को इस संबंध में दोनों विभागों के बीच एमओयू भी किया जाएगा।

ICSE Board परीक्षा कल से, इन बातों का रखें ध्यान

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने 17 अप्रैल को वाराणसी में होने वाली जी-20 की बैठकों की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर आयुक्त वाराणसी को निर्देश दिए कि शहर की हरियाली और खूबसूरती को बढ़ाएं। वाराणसी में वैश्विक स्तर का व्यवस्थापन करें। इसके लिए अभी से कमर कस ले। कहीं पर कोई कमी न रह जाए। चिन्हित मार्गों पर बेहतर प्रबंधन हो। स्वच्छता सफाई का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि लखनऊ और आगरा में हुई जी-20 की बैठकों में आए प्रतिनिधियों ने वहां की साफ-सफाई, सुंदरता और व्यवस्थापन की बहुत तारीफ की है। ऐसा ही प्रयास वाराणसी के लिए भी किया जाए।

उन्होंने सभी नगर आयुक्तों को भी निर्देश दिए हैं कि शहरों को ग्लोबल सिटीज बनाने के अभियान को युद्ध स्तर पर जारी रखें। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कूड़ा न जलाए जाए, इसका ख्याल रखें। साफ़ किए गए कूड़ा स्थलों पर बेंडिंग जोन भी बनाएं, जिससे कि शाम को लोग जाकर अपना वक्त बिता सकें। मलिन बस्तियों की साफ़ सफ़ाई व विकास कार्यों में और गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले होली के त्यौहार में लोगों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरे नगर दिखें, इसके लिए अभी से प्रयास करें।

उन्होंने नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह को निर्देश दिए कि लखनऊ के 1090 चौराहे में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट ‘आई लव यू लखनऊ’ में से आई लव पिछले 10 दिनों से गायब है, इसे जितना जल्दी हो सके, ठीक कराएं। इसी प्रकार आगरा शहर से भी कमियों की शिकायतें आ रही हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव आयुष आराधना शुक्ला,निदेशक सूडा डॉ. अनिल कुमार पाठक, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा, विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया, अपर निदेशक डाॅ. असलम अंसारी आदि वर्चुअली उपस्थित रहे ।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

ICSE Board परीक्षा कल से, इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

कानून के राज के लिए पुलिस बल के इकबाल को बनाए रखना है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
cm yogi

कानून के राज के लिए पुलिस बल के इकबाल को बनाए रखना है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Kidnap

अपहृत युवक बरामद, पुलिस ने ममेरे भाई को दबोचा

13/10/2021
small kitchen

किचन में रखी ये छोटी सी चीज है कई बीमारियों में लाभदायक

08/07/2021

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version