• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों से ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था को

Writer D by Writer D
26/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने गरीबों, आश्रयहिनों, निराश्रितों के साथ मजबूरी में खुले में रहने को मजबूर लोगों को ठंड व शीतलहर की सर्द रातों से बचाने के लिए लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित किये गये रैनबसेरों (Night Shelters) की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुधवार को देर शाम परिवर्तन चौक, जोन एक तथा केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचकर वहॉ पर संचालित रैनबसेरों की व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने वहॉ पर रैनबसेरों में ठंड से बचने के लिए शरण लिये लोगों से व्यवस्था को लेकर बात भी की। रैनबसेरों में कुल 60 पुरूष, 80 महिलाएं रहती हुई मिली। सभी ने बेहतर व्यवस्था के लिए सरकार की प्रशंसा की। मंत्री जी (AK Sharma) को रैनबसेरों में पर्याप्त रूप से ठंड में उपयोग होने वाली सामग्री मिली।

रैन बसेरों (Night Shelters) के निरीक्षण के दौरान परिवर्तन चौक में बने अस्थाई रैन बसेरा में रायबरेली, श्रावस्ती, बाराबंकी, लखनऊ के लालबाग, आलमबाग के रहने वाले 20 लोगों से मुलाकात की। इसमें आलोक कुमार, रवी, रमेश ने बताया कि वे यहां मेहनत, मजदूरी, लेबर का काम करते हैं और रात में रैन बसेरा में ठंड से बचने के लिए आ जाते हैं यहां की व्यवस्था अच्छी है, भोजन भी मिलता है। मंत्री जी ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के पास विजय  फाउंडेशन द्वारा संचालित स्थाई आदर्श रैन बसेरा में पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी। मंत्री जी (AK Sharma) ने रैन बसेरा में रह रहे ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों के तीमारदारो से मिले और उन्हें कंबल वितरित किया।  हरदोई, लखीमपुर, खीरी, बलरामपुर, बहराइच, अमेठी, बिहार के मोतिहारी से आए मरीजो के परिजनों से मिले। और उनकी समस्याएं जानी तथा गंभीर मामलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सहयोग करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने विजय  फाउंडेशन को छोटी सी जगह में बेहतर रैन बसेरा संचालित करने के लिए प्रशंसा की और कहा कि सरकार के प्रयासों में समाज का प्रयास भी जुड़ जाए तो इसके बेहतर परिणाम आते हैं। अब समाज को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विशाल सिंह ने मंत्री जी को बताया की रैन बसेरा के लिए 120 कंबल और 120 गद्दे की व्यवस्था की गई है। साथ में फल और बिस्किट भी दिए जा रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों में प्रतिदिन 1000 लोगों को भोजन भी दिया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए दोनों रैन बसेरों के पास मंत्री जी ने अलाव जलता हुआ भी देखा।

ठण्ड व शीतलहर के दौरान सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाये: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैनबसेरो (Night Shelters) में उचित प्रबंध के साथ गर्म कपड़े, साफ-सफाई, प्रकाश व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था में कोई कमी न होने पाएं। रैनबसेरों के आसपास साफ-सफाई और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो। लोगों को इन तक पहुंचने के लिए साइनबोर्ड का भी प्रयोग किया जाए। लोगों को ठंड से बचाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध हो। सभी रैनबसेरों में गर्म कपड़ों की पर्याप्त उपलब्धता साथ इनकी सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खुले में सो रहे लोगों को रैनबसेरों में पहुंचाया जाए। शहर के प्रमुख स्थानों, चौराहों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों के आस-पास अलाव जलाने की भी व्यवस्था हो। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की खुले में सोने वालों को नजदीकी रैनबसेरा में जरूर पहुंचाये।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी रैनबसेरों में महिलाओ और पुरूषों के लिए अलग-अलग रहने के लिए व्यवस्था और शौचालय हो। रैनबसेरों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही न हो। इसकी देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी बनाये जाए। रैनबसेरों की व्यवस्था में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संस्थानों, सिविल सोसाइटियों का भी सहयोग लिया जाए। गरीब व्यक्तियों को कम्बल आदि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग लें।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता महेश कुमार वर्मा सहायक नगर आयुक्त शिल्पा कुमारी, जेडओ आशीष वास्तव, रैन बसेरों को संचालित करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaKGMULucknow Newsnagar vikas mantrinight sheltersup newsurja mantri
Previous Post

सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

Next Post

मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Aspirational City Scheme

मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका

यह भी पढ़ें

Ram Navami

रामनवमी पर प्रभु को लगाएं इन चीजों का भोग, इस मंत्र का जाप दूर करेगा दरिद्रता

17/04/2024
Nitish Cabinet

नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव 

03/08/2022

 दिल्ली विश्वविद्यालय ने परास्नातक के दाखिले 2 नवंबर से शुरू करने की घोषणा

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version