• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिहर नगर की अव्यवस्था के लिये जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निकायों को स्वच्छ बनाने के लिये चलाये गये 154 घंटे के स्वच्छता महाभियान के अन्तर्गत बुधवार को लखनऊ नगर निगम के जोन-07 के अन्तर्गत स्माइलगंज प्रथम वार्ड के हरिहर नगर का निरीक्षण किया और वहां की सफाई व्यवस्था, नाले-नालियों की सफाई, कूड़ा उठान की व्यवस्था देखी तथा स्थानीय लोगों से उनकी समस्याये जानी। मंत्री शर्मा (AK Sharma) को इंदिरा नगर के स्माइलगंज प्रथम वार्ड में गंदगी के कारण स्थानीय लोगों के डेंगू से बिमार होने की शिकायत मिली थी।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने वार्ड के डेंगू प्रभावित 06 लोगों से उनके घर जाकर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इसमें उन्होने मकान नं0- डी-62 की निवासी शालिनी मौर्य और उनके डेंगू प्रभावित 10 वर्षीय बच्चे आरूष मौर्य से मिले, डी-60 की निवासी कविता चौधरी व अल्का चौधरी से मुलाकात की। इसी प्रकार मकान नं0 डी-70 ए और डी-45 के निवासी तथा प्रखर ज्वैलर्स के यहां जाकर मरीजों से मिले।

AK Sharma

इस दौरान उन्होने (AK Sharma) लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा पूरे बदन के कपड़े पहनने को कहा, कहीं पर भी गमलों, कूलर, बर्तन आदि में जल भरा न हो। पानी की टंकियों को ढककर रखने की सलाह भी दी। उन्होने स्थानीय लोगों से अपने घरों के आस-पास तथा गलियों को साफ-सुथरा बनाये रखने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान स्माइलगंज प्रथम वार्ड के निवासियों ने मंत्री शर्मा (AK Sharma) से शिकायत में कहा कि यहां पर नाले-नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। घर-घर कूड़ा उठान भी नहीं होता और न ही कूडे के ढेर को साफ किया जाता है। चारों-ओर गंदगी फैलने के कारण लोग बिमार पड़ रहे है। यहां पर न तो कभी फागिंग हुयी और न ही एन्टी लार्वा का छिड़काव किया गया। वार्ड के निवासियो ने वहां के सुपरवाइजर दीप उपाध्याय तथा सफाई कान्ट्रेक्टर रणधीर सिंह की लापरवाही पूर्ण कार्यों की भी शिकायत की। लोगों ने बताया कि प्रखर ज्वैलर्स के सामने सड़क किनारे नाली न बने होने से खाली प्लाट में पानी भरने से भी यहां पर परेशानी हो रही है।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) नगर निगम के मौजूदा अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के लिये वार्ड में नियमित फागिंग कराने तथा एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिये। वार्ड की नियमित सफाई कराने तथा नाले-नालियों की भी सफाई कराने को भी कहा। वार्ड में कही पर भी कूड़ा इकट्ठा न हो, नियमित रूप से कूडा उठान किया जाये तथा डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन भी कराया जाये। उन्होने वहां की जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण, नालियों को ढकने के लिए तथा सड़क के निर्माण के लिये मुख्य अभियंता महेश वर्मा को शीघ्र ही स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने वहां पर संचालित किये जा रहे मेडिकल कैम्प का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित चिकित्सकों से भी बात की। उन्होने वार्ड में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिये सफाई इंस्पेक्टर को भी सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान वार्ड के पार्षद मुकेश चौहान, अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र सिंह, मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा, बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी मौजूद रहे।

Tags: ak sharmadengueLucknow News
Previous Post

सीएम की राह पर डीएम गोण्डा, लॉन्च किया वाट्सएप चैनल

Next Post

अब डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
Noida International Airport

अब डीएक्सएन कोड से पहचाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

यह भी पढ़ें

SSC CGL

SSC CHSL एग्जाम हुआ स्थगित, यहां देखें नई डेट

03/11/2022
gold prices

आज खत्म हो जाएगी ये सरकारी योजना, सस्ता सोना खरीदने का आखिरी दिन

03/09/2021
cm yogi

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर, युवाओं को मिलेगा रोजगार : योगी

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version