• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा 19 जुलाई को करेंगे जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के लिए यहां दर्ज कराएं अपनी शिकायतें

Writer D by Writer D
18/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए विभागीय मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से आधुनिक तकनीक युक्त ‘सम्भव‘ नाम की व्यवस्था बनाई गयी है। यह मल्टी मॉडल तकनीक आधारित व्यवस्था विगत 02 वर्षाें से मंत्री स्तर से लेकर स्थानीय अधिकारियों के स्तर पर संचालित है। लोकसभा चुनावों की अवधि को छोड़कर इस व्यवस्था के तहत दोनों विभागों में लगातार सभी स्तरों पर जनसुनवाई की जा रही है। इसके तहत दोनों विभागों में सभी प्रकार की शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जा रहा। प्रदेश की यह पहली ऐसी ऑनलाइन जनसुनवाई व्यवस्था है, जिसकी लोगों ने काफ़ी प्रशंसा की है। लोगों को अब अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।

‘सम्भव‘ की इस व्यवस्था के तहत दोनों विभागों में अधिकारी स्तर पर साप्ताहिक एवं मन्त्री स्तर पर मासिक जनसुनवाई की जा रही है। लोगों की पहुँच को और आसान बनाने के लिए मंत्री स्तर की व्यवस्था को राज्य स्तर के साथ अब जिला एवं तहसील स्तर पर ले जाने के प्रयास किये गये है। अब मंत्री स्तर से होने वाली जिला/तहसील/क्षेत्रीय स्तर की जनसुनवाई के लिये पहले से ही अलग से तिथि निर्धारित की जायेगी।

Image

‘मंगलम’ बहुउद्देशीय भवन पर की जायेगी मंत्री (AK Sharma) द्वारा जनसुनवाई

‘सम्भव‘ की इस व्यवस्था के तहत अब मंत्री स्तर का प्रथम स्थानीय कार्यक्रम मऊ जिले की सदर एवं मोहम्मदाबाद गोहना तहसील की जन शिकायतों के निस्तारण के लिए मऊ-आजमगढ़ रोड स्थित बड़ागांव के मंगलम बहुउद्देशीय भवन पर 19 जुलाई, 2024 दिन शुक्रवार को मंत्री द्वारा जनसुनवाई की जायेगी।

बरसात में उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना न करना पड़े: एके शर्मा

जनसुनवाई में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार बनने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का पंजीकरण 19 जुलाई को सुबह 09 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। अपराह्न 11 बजे से 03 बजे तक सम्बन्धित अधिकारियों को उन शिकायतों पर कार्यवाही करने का समय दिया जायेगा।

वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जाएगी शिकायतो के निस्तारण हेतु चर्चा एवं सुनवाई

19 जुलाई को ही अपराह्न 03 बजे से मंत्री जी (AK Sharma) द्वारा शिकायकर्ताओं की उपस्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतो के निस्तारण हेतु चर्चा एवं सुनवाई की जायेगी। जनसुनवाई में जो शिकायकर्ता प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, उन्हे ऑनलाइन उपस्थित रहने की सुविधा प्रदान की जायेगी।

यहां दर्ज करवाएं अपनी शिकायतें

मंत्री स्तर पर होने वाली इस जनसुनवाई में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण के लिए लोग इस अवसर का लाभ उठायें। जनसुनवाई में ऑनलाइन अथवा प्रत्यक्ष रूप से शिकायतों को लेने की भी व्यवस्था की गयी है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें मंत्री जी के तेज पोर्टल tej.net.in पर भी दर्ज करा सकते हैं अथवा ईमेल sambhavprg@gmail.com के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantrisambhav portalup newsurja mantri
Previous Post

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुलाया मौत की नींद

Next Post

गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, एक यात्री की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Next Post
Chandigarh-Dibrugarh Express Accident

गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, एक यात्री की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

पैसा डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

11/05/2022
richa chadha ali afzal

ऋचा चड्ढा का नाम आने पर अली फजल का आया रिएक्शन, कहा- तुम वो हो जो..

23/09/2020

यूपी में कोरोना का कहर बढ़ा, 24 घंटे में 5156 लोग पॉजिटिव मिले

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version