• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चांदी की चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश को नहीं भाता गरीबों का जनधन अकाउंट : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
26/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, चुनाव 2022
0
jp nadda

jp nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। भाजपा (BJP) के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को उन्होंने कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पांडेय के समर्थन में जनसभा की।

खड्डा स्थित किसान इंटर कालेज में जेपी नड्डा ((JP Nadda)) ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही गरीब, किसान तथा समाज के पिछड़े व्यक्ति के विकास के लिए काम किया है। आगे की योजनाएं इन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगी। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए सभी जिलों में जनधन खाते खुलवाए तब विपक्षी दल के नेता इस योजना का मजाक बना रहे थे। चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश यादव को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब। यह लोग नहीं चाहते हैं कि कोई गरीब अपने पुराने दायरे से बाहर निकले। इनका खाता यहां थोड़े ही है, इनका खाता तो कहीं और ही है।

अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण पर नड्डा ने कहा कि जब भाजपा के नेता राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे थे, तब सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। सैकड़ों गोलियां चलने के बाद भी खड़े थे। ”हमारा नारा था कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएँगे”। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। यह तो आपके वोट की ही ताकत है।

योगीराज में आजम-मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में खेल रहे है गिल्ली-डंडा : जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में और योगी आदित्यनाथ की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश के विकास में भाजपा ने विशेष भूमिका अदा की है। अपने किए कामों का रिपोर्ट काॅर्ड जनता के सामने रखने की ताकत किसी और पार्टी में नहीं है, सिर्फ भाजपा में ही ये ताकत है। भाजपा की ताकत भी आप लोग हैं।

समाप्त किया धारा 370

उन्होंने कहा कि योगी और मोदी की सरकार आई तो सबसे धारा 370 समाप्त किया। तीन तलाक पर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। कानून बनाकर इस काली व्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त किया। यह काला कानून अनेक मुस्लिम राष्ट्रों में नहीं लागू है, लेकिन हमारे देश में यह कानून लागू थी।

सपा शासन में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे, योगी सरकार में जेल में बंद है : जेपी नड्डा

गिनाईं उपलब्धियां

उन्होंने भाजपा सरकारों की उवालब्धियाँ भी गिनाईं। कहा, देश में 11 हजार करोड़ इज्जत घर बना है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही ढाई करोड़ है। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। कहा कि अब 24 घंटे बिजली की उपलब्धता है। ढाई करोड़ घरों में बिजली की सुविधा मिली है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 90 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन तथा योगी सरकार ने तेल, चना, नमक देने का काम किया है। यही डबल इंजन सरकार का लाभ मिला है। उन्होंने किसान सम्मान निधि और इंसेफेलाइटिस की चर्चा भी की।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

केवीएस ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, ऑनलाइन करे रजिस्ट्रेशन

Next Post

LIC के IPO में इन्वेस्ट कर सकेंगे फॉरेन इनवेस्टर्स, 20% FDI मिली मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Next Post
LIC-IPO

LIC के IPO में इन्वेस्ट कर सकेंगे फॉरेन इनवेस्टर्स, 20% FDI मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

overdraft facility

कोरोना संकट में पैसों की जरूरत पूरा करने के लिए बैंकों ने ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू

26/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

05/01/2024
यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी पार्टी में शामिल

13/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version