• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुगलकाल में लाल किले से लेकर ताजमहल और कुतुबमीनार भी अखिलेश ने बनवाया : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
13/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सपने में जीने के आदी हैं और वह अब भी सपने से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सपने में उन्होंने यूपी को लंदन बना दिया था। हर काम में रोड़ा अटकाने वाले चुनाव नजदीक देख डबल इंजन की सरकार के हर काम का श्रेय लेने में लगे हैं।

यह बातें उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि सपनाजीवी अखिलेश यादव ने प्रदेश को रसातल में पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। योगी सरकार ने प्रदेश में जितने काम किए हैं, उन सभी को सपने में अखिलेश ने शुरू किया था। अखिलेश 2022 का भी सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होने वाला है। अखिलेश राज की गुंडागर्दी, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को जनता भूली नहीं है। उन्होंने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि मुगलकाल में जो भी कार्य हुए हैं, लाल किले से लेकर ताजमहल और कुतुबमीनार भी उन्होंने बनवाया था। आखिर, अब्बा जान और चचा जान भी तो उनके अपने ही हैं।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम को भव्य और दिव्य रूप दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। आठ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था और काशी को सांस्कृतिक शहर का रूप दिलाने के लिए सीएम योगी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब जब काशी विश्वनाथ धाम भव्य और दिव्य रूप में बनकर तैयार हो गया है, तो एक ईंट भी नहीं रखवाने वाले अखिलेश यादव श्रेय लेने के लिए कूद पड़े हैं।

सपनाजीवी अखिलेश बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे का भी ले सकते हैं श्रेय: सिंह

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को श्रेय लेने की लत है। इसी कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि सपनाजीवी अखिलेश कल को यह भी कह सकते हैं कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे का कार्य उनकी सरकार में शुरू हुआ था। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में जनसभा में कहा था कि मुझे तो संदेह है कि अभी कुछ लोग ये न कह दें कि मोदी जी इस योजना का फीता तो हमने काटा था। हो सकता है कि बचपन में उन लोगों ने इसका फीता काटा हो। कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना हो सकती है, लेकिन हम लोगों की प्राथमिकता योजनाओं को पूरा करना है।

Tags: lucknow newwsSiddharth Nathup news
Previous Post

जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए नौ जुआरी, नकद व ताश के पत्ते बरामद

Next Post

कलयुगी बेटे ने ही कराई थी पिता की हत्या, पुत्र सहित 4 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
arrested

कलयुगी बेटे ने ही कराई थी पिता की हत्या, पुत्र सहित 4 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Dengue

मलेरिया होने पर करें ये घरेलू उपचार होगा फायदा

17/10/2025
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय जरूर पढ़े यह मंत्र, जानें इसका महत्व

30/08/2023
Punjab Cabinet

पंजाब कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

10/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version