• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फाइव स्टार रथ पर सवार होकर जनहितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) की विजय यात्रा पर कटाक्ष करते हुये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना संकट में ड्राइंग रूम से बाहर नहीं निकलने वाले अखिलेश यादव अब फाइव स्टार रथ पर सवार होकर जनहितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं।

श्री सिंह ने मंगलवार को कहा कि एसी रथ में सवार श्री अखिलेश यादव को अब बेड, दवाई और किसान की याद आ रही है जबकि कोरोना कालखंड में खुद कोरोना पीड़ित होते हुए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों के इलाज की व्यवस्था में दिनरात लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ता भी कोरोना के दौर में प्रभावित लोगों की हर संभव सेवा में जुटे रहे वहीं अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ता जनता से दूरी बनाये रहे और घरों में आराम फरमाते रहे।

उन्होने कहा ककि अब चुनाव करीब आया है तो ऐशोआराम से सुसज्जित रथ से उन्हें जनता की फिक्र हो रही है। जनता भी उन्हें फिर उसी रथ से ड्राइंग रूम में वापस भेजने का मन बना चुकी है ।

उधर राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश के गंगा-जमुनी सौहार्द वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा सपा शासन में पश्चिम उत्तर प्रदेश दंगे की आग में झुलसता था । मुज़फ्फरनगर दंगे कइयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था । लोगों को अपना घरबार छोड़कर पलायन तक करना पड़ा था । गुंडागर्दी और अपराध चरम पर था । कारोबार चौपट था । डर के मारे कोई उद्यमी उद्योग लगाने की हिम्मत नहीं करता था । आज योगी सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित समूचे प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है । योगी सरकार के साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ । सत्ता संरक्षित गुंडो और माफिया की कमर तोड़ी गयी । गन्ना किसानों का 1.44 लाख करोड़ बकाये का रिकॉर्ड भुगतान हुआ, इसमें पिछली सरकारों का बकाया भी शामिल था । गेहूं और धान की खरीद का रिकॉर्ड भी योगी सरकार में बना है ।

कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए : योगी

उन्होने कहा कि सपा- बसपा राज में चीनी मिलें बंद कर औने-पौने दामों पर बेंची जाती थी । किसानों को अपना गन्ना खेत में जलाना पड़ता था । इसीलिए किसानों ने गन्ना बोना छोड़ दिया था । योगी सरकार ने तीन नयी चीनी मिलें स्थापित की । कुछ मिलों की पेराई क्षमता बढ़ायी गयी । यही वजह है गन्ने का रकबा बढ़ा है। किसान का पूरा गन्ना खरीदने के बाद ही मिल में पेराई बंद होती है।

श्री खन्ना ने कहा जो अपने परिवार का नहीं हुआ वह प्रदेश की जनता का कितना हितैषी होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है । जनता का विश्वास केवल बात से नहीं हासिल हो सकता, बल्कि उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह तपना पड़ता है। बिना भेदभाव सबके विकास से हासिल होता है। उन्होंने कहा कि योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने हर जिले का कई -कई बार दौरा कर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकाल कर विकास को रफ्तार दी ।

Tags: Lucknow Newssidharth nathup news
Previous Post

कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए : योगी

Next Post

वांछित इनामी बदमाश को एसटीएफ ने कानपुर से दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

वांछित इनामी बदमाश को एसटीएफ ने कानपुर से दबोचा

यह भी पढ़ें

SBI PO

SBI PO का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

16/03/2022
Ragi Idli

ब्रेकफ़ास्ट को एनर्जी से भरपूर बनाती है ये डिश, फटाफट हो जाती है तैयार

14/01/2025
प्रियंका गांधी priyanka gandhi

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं : प्रियंका

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version