• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिंपल यादव को राज्यसभा भेजेंगे अखिलेश, सपा ने इन उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Dimple Yadav

Dimple Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। डिंपल के अलावा देश के मशहूर वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal) और जावेद अली खान (Javed Ali Khan) का नाम भी लिस्ट में है। कपिल सिब्बल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे हैं, जबकि जावेद अली खान सपा के खाते से पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

बता दें कि राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। अभी तक राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं। इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

वहीं, देश के जाने-माने वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की राज्यसभा सदस्यता खत्म होने वाली है। उनको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की तरफ से उनको राज्यसभा भेजने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सपा की लिस्ट से पहले ये चर्चा चली थी कि वो झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के समर्थन से राज्यसभा जा सकते हैं।

जहां तक ​​कपिल सिब्बल की बात है तो माना जा रहा है कि अखिलेश इस मौके को आजम खान की उपेक्षा और रिहा होने के बाद के हावभाव के बीच भुनाना चाहते हैं। आजम खान ने जेल से बाहर आने के बाद कहा था कि मेरे विनाश में मेरे चाहने वालों का हाथ है। ऐसे में अगर सिब्बल सपा की मदद से राज्यसभा जाते हैं तो ये जरूर आजम की नाराजगी दूर करने में कारगर कदम साबित हो सकता है। साथ ही समाजवादी पार्टी को एक बड़ा नेता और कानूनी सलाहकार भी मिल जाएगा।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर

2016 में, सिब्बल को तत्कालीन सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी द्वारा समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में यूपी से राज्यसभा के लिए चुना गया था, लेकिन अब कांग्रेस के पास राज्य विधानसभा के लिए केवल दो विधायक हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव का मानना ​​है कि एक मुस्लिम नेता को भी राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। इसके बाद इमरान मसूद, सलीम शेरवानी और जावेद अली के नाम सामने आए, लेकिन मौजूदा सूची में जावेद अली के नाम पर मुहर लगी है। जावेद अली पहले भी राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

11वीं सीट के लिए जोरदार घमासान

उत्तर प्रदेश के विधानसभा में कुल 403 विधायक हैं, जिनमें से 2 सीटें रिक्त हैं। इस तरह से 401 विधायक फिलहाल हैं। ऐसे में एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। बीजेपी गठबंधन के पास 273 विधायक है, जिसके लिहाज से 7 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 11वीं सीट के लिए बीजेपी और सपा सियासी घमासान मचेगा और एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी की कवायद होगी।

UP Police SI PET के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

देखना है कि बीजेपी और सपा कितने-कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरती है, क्योंकि उसी के बाद तय आगे की तस्वीर तय होगी। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो, कांग्रेस के दो, बसपा के एक विधायक है। जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन बीजेपी को मिल सकता है। कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं होने के कारण वोट देने के लिए आजाद है।

Tags: akhilesh yadavDimple yadavLucknow Newsrajyasabha candidate listrajyasabha electionSamajwadi party
Previous Post

UP Police SI PET के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

बारिश से सरोबर होगा यूपी, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Heavy Rain

बारिश से सरोबर होगा यूपी, 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

वशिष्ठ नारायण सिंह

बिहार की जनता ने दिल खोलकर नीतीश कुमार को आशीर्वाद दिया है : वशिष्ठ नारायण

07/11/2020
PM Awas

यूपी में 8 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी पक्की छत, केंद्र ने दिए 10 हजार करोड़ रुपये

22/11/2022
train

रेलवे लाइन के किनारे बेसुध मिली युवती, होश में आते ही बोली- पापा, भैया बचाओ

26/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version