• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘100 विधायक लाओ और बन जाओ सीएम’, अखिलेश यादव ने दिया ऑफर

Writer D by Writer D
01/12/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीति पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस का डर दिखाया जा रहा है। जो लोग सरकार में हैं, वो कानून का सम्मान नहीं करते, हम संविधान के दायरे में हैं। जिनके लिए लड़ रहे हैं, वो इसे नहीं मानते। वो माफी भी मांगी तो क्या आजम खान के दिन वापस आ पाएंगे।

उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि ये वोट की ताकत से आए हैं और उसी से जाएंगे, पंचायत चुनाव में हमने जबरदस्ती देखी, 2022 चुनाव में जहां जनता थी, उन्हें हरा दिया और जिनकी कुर्सियां खाली थी वो जीत गए। लखीमपुर में किसान को बीजेपी नेता ने रौंद दिया जो हक मांग रहे थे, सरकार बचाने के लिए पीएम माफी मांगने आ गए और काले कानून वापस ले लिए

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो ने कहा कि ये जो 2 डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक) हमें माफिया कहते हैं, वो खुद सीएम बनना चाहते हैं। हमारा फिर ऑफर है कि 100 विधायक लाओ, सीएम बन जाओ। उन्होंने कहा कि कैसे डिप्टी सीएम (बृजेश पाठक) डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं करा पाए? दूसरे का विभाग बदल दिया। जिसमे बजट ही नहीं है।

5 दिसंबर को यूपी में उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीट (रामपुर और खतौली) और मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है। वहीं रामपुर से विधायक आजम खान और खतौली से विधायक विक्रम सैनी को अयोग्य ठहराया गया है, इसलिए वहां उपचुनाव हो रहा है।

सितंबर में भी दिया था अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने ऑफर

गौरतलब है कि बिहार में राजनीतिक उठा-पटक के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बयान देते हुए कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य को भी बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए। उन्होंने ऑफर देते हुए कहा था कि अगर मौर्य 100 विधायकों के साथ सपा में शामिल हो जाते हैं तो उन्हें (मौर्य) को सीएम बना दिया जाएगा। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते इसे अखिलेश यादव की लालसा करार दिया था।

Tags: akhilesh yadavBy-electionLucknow News
Previous Post

यूपी में 8 PPS अफसरों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post

इस शहर में तीन दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, ये है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
Liquor shops

इस शहर में तीन दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, ये है वजह

यह भी पढ़ें

दिल की दूरी, मुलाकात और मुखालफत

26/06/2021

CM योगी ने ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को’ अभियान की सीएम योगी ने की शुरुआत

07/10/2021
Akhilesh Yadav

लोकसभा चुनाव जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा: अखिलेश यादव

14/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version