• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान के समर्थन में शेरवानी पहन कर सदन पहुंचे अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आज अपना मेगा बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करीब 7 लाख करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं। बजट के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के कई विधायक एक अलग रंग में नजर आ रहे हैं। पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में आज सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर आए हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी शेरवानी पहनकर आए हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) आज सदन के अंदर पूर्व मंत्री आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहती है। आजम खान जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन में नजर आते थे, ठीक उसी तरह आज सपा विधायक शेरवानी पहनकर नजर आ रहे हैं। हालांकि, सपा विधायकों का कहना है कि मन में आया तो शेरवानी पहन लिया है।

सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विधायक शेरवानी में सदन में पहुंचे हैं, आज का ड्रेस कोड पार्टी ने तय किया है और सब इसके चलते शेरवानी में आ रहे हैं। आजम खान के सवाल पर कहा सपा विधायक ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं और इस सत्र में हम उनको मिस कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार बजट पेश हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के ज्यादा विधायक शेरवानी पहन कर के आए हैं। खुद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शेरवानी पहन कर आए हैं। आजम खान के सपोर्ट में और उनको लगता है कि योगी आदित्यनाथ को शेरवानी पसंद नहीं है इसलिए इस तरीके से ड्रेस में सपा के अधिकतर विधायक विधानसभा का बजट सत्र अटेंड करने के लिए आए हैं। हालांकि सपा के किसी भी नेता ने अभी तक यह बात खुलकर नहीं बोली है।

‘यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा’, नेहा राठौर को नोटिस पर अखिलेश ने कसा तंज

हालांकि, सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि यह हमारा ड्रेस कोड है जिसके लिए पहले से निर्देशित किया गया था, आज अखिलेश यादव भी खुद शेरवानी में पहुंचे हैं, ये हमारा समानता के प्रति पैगाम है, सपा सभी की पार्टी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

मारा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर बशीर अहमद, हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

Next Post

UP Budget: मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 100 करोड़ प्रस्तावित

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
UP Budget

UP Budget: मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 100 करोड़ प्रस्तावित

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी आज फिर करेंगे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, पीड़ितों को देंगे राहत सामग्री

13/10/2022
missing girl

12 दिन से लापता युवती का नहीं लगा कोई सुराग, पिता ने घोषित किया इनाम

11/03/2021
neeraj chopra

स्कूबा डाइविंग के दौरान नीरज ने की भाला फेंकने की एक्टिंग, बोले- ट्रेनिंग शुरू

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version