• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ का किया समर्थन, राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय

Writer D by Writer D
03/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव मिलते हैं और दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हर घर तिरंगा योजना में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील कर देते हैं। राष्ट्रवाद की भावना का आदर करना अखिलेश यादव की यह सोच राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। यह विषय तिरंगा को फहराने की अपील के कारण नहीं, भाजपा के किसी नीति का समर्थन करने के कारण बना। कुछ लोग इसे राम गोपाल यादव का योगी आदित्यनाथ ने मिलने का नतीजा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे सपा की बदलती नीति को इसका कारण मान रहे हैं।

यह ध्यान देने की बात है कि कोरोना जैसी महामारी में भी अखिलेश यादव ने कोरोना का टीका लगवाने से भी विरोध किया था। उसका सिर्फ यह आधार बनाया था कि यह भाजपा का टीका है। पिछले एक दशक में कोई ऐसा अवसर देखने को नहीं मिला, जब भाजपा के किसी नीति का समाजवादी पार्टी ने विरोध न किया हो। यहां तक कि किसी भी सड़क या किसी योजना का लोकार्पण करने से पहले अखिलेश यादव उसे अपने कार्यकाल की योजना बताना नहीं भुलते।

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ते यूपी के कदम

भाजपा ने यह कहना भी शुरू कर दिया कि अखिलेश यादव को सपने में भी भाजपा याद आती है, लेकिन इस बीच अचानक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा मंगलवार की शाम को कार्यकर्ताओं से जोर-शोर से अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील चर्चा का विषय बन गया। इस संबंध में सपा को गहराई से समझने वाले अजीत सिंह का कहना है कि यह समाजवादी पार्टी के बदलती सोच का परिणाम है। अब पार्टी में बदलाव हो रहा है। अखिलेश यादव हर कदम को फूंक-फूंक कर आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसका आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को फायदा भी मिल सकता है। अभी तक यह भावना बन गयी थी कि भाजपा के किसी कार्य का विरोध करना ही सपा का काम है लेकिन अब ऐसा कहने वालों की संख्या में कमी आएगी। यह स्वच्छ राजनीति का भी परिचायक है।

सिर्फ समस्या बतायेंगे तो समस्या का समाधान कभी नहीं हो पाएगा: स्वतंत्र देव

वहीं राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की पृष्ठभूमि व विचारधारा लगभग एक है। ये दोनों लोग कब क्या फैसला लेंगे, यह कहना मुश्किल है। यही कारण है कि दोनों लोग अपने घरेलु राजनीतिक धरोहर को संभालने में नाकामयाब हैं। हालांकि हर घर तिरंगा में शामिल होकर अखिलेश यादव ने अच्छी राजनीति का परिचय दिया है लेकिन अब तक की सपा की राजनीति को देखकर आश्चर्यजनक लगता है।

Tags: akhilesh yadavhar ghar tirangaLucknow News
Previous Post

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ते यूपी के कदम

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक  ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 8 की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
truck

तेज रफ्तार ट्रक  ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 8 की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Narendra Modi

NDA ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना, नीतीश बोले- जल्द से जल्द बननी चाहिए सरकार

05/06/2024
accused arrested

सपा के प्रदर्शन में लगे थे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, पांच आरोपी गिरफ्तार

16/07/2021
SAMBHAV

‘सम्भव’ की सफलता का आगाज अब राजधानी से जिले में पहुँचा

12/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version