• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई धोती पहनने से योगी नहीं बनता…, अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर महाकुंभ को लेकर निशाना साधा

Writer D by Writer D
20/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने उत्तर प्रदेश में हुए महाकुंभ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर महाकुंभ को लेकर जमकर निशाना साधा। योगी सरकार को टारगेट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कोई धोती पहनने से योगी नहीं बनता, 400 सीटें आती तो सड़कों पर तलवारें लहरातीं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने कहा, सरकार ने अपने महाकुंभ के आयोजन को बढ़ा-चढ़ा कर बताया, श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था कम, लेकिन प्रचार में बहुत आगे रहे। महाकुंभ के दौरान हम ने जो-जो सुझाव दिए उसको बीजेपी आलोचना समझ रही थी। साल 2013 में समाजवादी पार्टी को भी कुंभ कराने का अवसर मिला था इसीलिए अपने अनुभव के हिसाब से जो मैं सुझाव दे सकता था या फिर जो मैं आशंका सामने रख सकता था, उसके हिसाब से सुझाव देने का काम हम लोग लगातार कर रहे थे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने सपा के समय में आयोजित कराए गए कुंभ की तुलना योगी सरकार के महाकुंभ से करते हुए कहा, साल 2013 के कुंभ जैसी तैयारी 2025 में नहीं दिखाई दी। बीजेपी के अंदर अहंकार इतना है कि वो अच्छी नियत से दी गई हिदायत को भी गलत ही मानते हैं। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी ने कहा था कि अगर 100 करोड़ श्रद्धालु भी आए तो हमारे पास उनका भी इंतजाम है। बीजेपी सच्चे आंकड़े छिपाने और झूठे आंकड़े फैलाने में माहिर है।

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी ने बड़े-बड़े विज्ञापन दिए कि पहली बार डीजिटल कुंभ होने जा रहा है और दावा तो ऐसे किया था कि डीजिटल कुंभ का कि यह इतना डीजिटल होगा कि कोई भी डाटा मांगा जाएगा तो सरकार कुछ सेकेंड में ही उपलब्ध करा देगी। वो कहते थे कि ड्रोन से पूरी निगरानी होगी, लग तो यह रहा है कि ड्रोन उड़े ही नहीं है। जिस समय सबसे ज्यादा ड्रोन की, सीसीटीवी कैमरे की और डीजिटल की जरूरत थी उस समय सब कुछ बंद करा दिया गया था।

गुजरात मॉडल ही फेल हो गया… 2 साल पुराने रिजल्ट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

सपा नेता ने कहा, इन्होंने संगम नौज की भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या नहीं बताई, मृत्यु के कारण को बदलने के लिए इन्होंने परिजनों पर दबाव बनाया। कुंभ में गुम हुए हजारों लोगों का आज भी पता नहीं है। महाकुंभ को लेकर क्या तैयारी थी, कितना पैसा खर्चा हुआ हिसाब कहां हैं ? बीजेपी धार्मिक उन्माद बढ़ा रही है, सरकार विभाजन कर रही है, डिवाइड करने के लिए फंड लगाती है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगर इनकी 400 सीटें आती तो सड़कों पर तलवारें लहरातीं।

कोई धोती पहनने से योगी नहीं बनता

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने औरंगजेब को लेकर बात करते हुए कहा, इतिहास को इतिहास रहने दीजिए उस पर चर्चा मत करिए। सपा की कोशिश है कि सब मिलकर काम करें, हम ने पीडीए को मजबूत किया। हमारे दलित पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न, प्रयागराज में दलित की जान ले ली गई , जगह जगह पर सुनने में आता है दलितों की हत्या कर दी गई, कानून राज के साथ सामाजिक न्याय हो, साथ ही उन्होंने कहा, दलित उत्पीड़न में यूपी नंबर 1 है महिलाओं के उत्पीड़न में यूपी नंबर 1 , हमारा धर्म हमें टॉलरेंस सिखाता है , कोई धोती पहनने से योगी नहीं बनता।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

शुभमन पर BCCI ने लिया एक्शन, लगाया इतने रुपए का जुर्माना

Next Post

देवबंद में मंदिर के बाहर पथराव, दो सेवादार घायल; बजरंग दल का हंगामा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Yogi government holds a class on YouTube as well.
उत्तर प्रदेश

हर बच्चे तक शिक्षा की डिजिटल पहुंच, योगी सरकार ने यूट्यूब पर भी लगाई कक्षा

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
Next Post
Stone Pelting

देवबंद में मंदिर के बाहर पथराव, दो सेवादार घायल; बजरंग दल का हंगामा

यह भी पढ़ें

mukhtar ansari

चंद मिनटों में बांदा जेल पंचेगा मुख्तार, जिले मे दाखिल हुआ काफिला, जानिए कैसा रहा सफर

07/04/2021
Gufi Paintal

महाभारत के शकुनि मामा ने दुनिया को कहा अलविदा, कई बीमारियों से जूझ रहे थे गूफी पेंटल

05/06/2023
Banks

IDBI में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version