• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्रांस के राष्ट्रपति की टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन के बाद यूपी में अलर्ट जारी

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
डीजीपी एच सी अवस्थी

उप्र डीजीपी एच सी अवस्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्रांस  के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों की टिप्पणी के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भी अलर्ट  हो गई है। डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों में कहा किया है ऐसे किसी भी आयोजन पर विशेष नजर रखें। सभी पुलिस कप्तानों से कहा गया है कि स्थानीय अभिसूचना इकाइयों को सतर्क कर दिया जाए। जिले में कहीं भी लोगों को एक साथ इकट्ठा न होने दिया जाए। बाजारों, मॉल, धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। COVID-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए. पुलिस पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाए। जिन जिलों में उपचुनाव होने हैं, उन जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें और विशेष सतर्कता बरतें।

सरदर पटेल के विराट योगदान को भारत कभी भुला नहीं सकता : शाह

बता दें फ्रांस में जारी कार्टून विवाद के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुये कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मांग की कि केंद्र सरकार फ्रांस में भारतीय राजदूत को वहां के शासन के ‘मुस्लिम विरोधी’ रुख के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए कहे। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शांति-व्‍यवस्‍था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। मसूद ने मैक्रों पर पैगंबर मोहम्मद के आक्रामक कार्टूनों का समर्थन करने और जानबूझकर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

ये था पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि यह पूरा विवाद पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ, जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

Tags: Latest Lucknow NewsLatest Lucknow News in Hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiup police
Previous Post

सरदर पटेल के विराट योगदान को भारत कभी भुला नहीं सकता : शाह

Next Post

गाजियाबाद : कार समेत बिल्डर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Next Post
missing school manager found

गाजियाबाद : कार समेत बिल्डर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

संजय सिंह

योगी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है : संजय सिंह

04/09/2020
Nitin Bansal

प्रधानमंत्री की स्वच्छता की सोच को प्लास्टिक मुक्त बनाकर प्रदेश को और आगे बढ़ाना है: नितिन बंसल

16/08/2023
दिल्ली में Jio या Airtel? किस कंपनी का चलता है ‘सिक्का’, डाउनलोड-अपलोड में कौन किस पर भारी?

Jio या Airtel किस कंपनी का चलता है ‘सिक्का’, डाउनलोड-अपलोड में कौन किस पर भारी?

29/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version