• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजियाबाद : कार समेत बिल्डर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
missing school manager found

missing school manager found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बिल्डर कार समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 26 जून को कार समेत लापता हुए बिल्डर का अब तक सुराग नहीं लग सका है। बिल्डर विक्रम त्यागी का इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी सुराग भी नहीं लग सका था कि अब इसी तर्ज पर राजनगर एक्सटेंशन इलाके से भी एक कारोबारी लापता हो गया है।

बताया जाता है कि 27 अक्टूबर को राजनगर एक्सटेंशन इलाके की आशियाना पाम कोर्ट सोसायटी में रहने वाले ग्रॉसरी कारोबारी अपने घर से कार लेकर निकले थे लेकिन उसके बाद वापस अपने घर नहीं लौटे हैं। गायब कारोबारी की पत्नी ने थाना सिहानी गेट में उनके संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस गायब कारोबारी की तलाश में जुटी है। कारोबारी को लापता हुए चार दिन बीत गए, लेकिन गाजियाबाद पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति की टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन के बाद यूपी में अलर्ट जारी

लापता कारोबारी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 46 साल के पराग घोष पुत्र मनिंदर नाथ घोष अपने परिवार के साथ सिहानी गेट थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रहते हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ग्रॉसरी स्टोर की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पराग घोष की पत्नी ने बताया है कि बीती 27 अक्टूबर को लापता पराग घोष सुबह करीब 10:11 पर अपनी कार UP 16 AB 5897 में सवार होकर काम के लिए घर से निकले थे।

पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पराग वापस घर नहीं आए। परिजनों ने उन्हें फोन करने का प्रयास किया तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आता रहा। उसके बाद उनकी काफी तलाश की गई. जब कोई पता नहीं चला तो उनकी पत्नी ऋचा घोष ने 28 अक्टूबर को सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।

भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष को कोटिश: नमन : योगी

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी गई है। पराग के घर के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में वह खुद अपने घर से जाते हुए नजर आए हैं और उन्होंने एक एटीएम से पैसे भी निकाले हैं। लेकिन उनका फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस की विशेष टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Tags: crime news in hindighaziabad newsLatest Ghaziabad Newslatest UP newsबिल्डर लापता
Previous Post

फ्रांस के राष्ट्रपति की टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन के बाद यूपी में अलर्ट जारी

Next Post

विश्वभर में 11.87 लाख से अधिक लोग कालकवलित, संक्रमितों की संख्या 4.54 करोड़ के पार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
Next Post

विश्वभर में 11.87 लाख से अधिक लोग कालकवलित, संक्रमितों की संख्या 4.54 करोड़ के पार

यह भी पढ़ें

Solar

सोलर बूम : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रचा इतिहास तीन लाख इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड

07/12/2025
CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस के भ्रष्टाचार की दलदल में फंसी हरियाणा की बेटी: नायब सैनी

23/09/2024
suicide

10 साल की मासूम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोटे भाई की पिटाई से थी क्षुब्ध

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version