• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्विटजरलैंड के राजदूत ने की सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात

Writer D by Writer D
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Switzerland ambassador meets CM Yogi

Switzerland ambassador meets CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को स्विट्जरलैण्ड के राजदूत डॉ रैल्फ हेकनर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्विट्जरलैण्ड और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

श्री योगी ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैण्ड के सुदृढ़ सम्बन्ध हैं। स्विट्जरलैण्ड को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां निवेश की असीमित सम्भावनायें मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टोरल पॉलिसियां निर्धारित की गई हैं। प्रदेश में विदेशों से निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। ‘ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का पूरे देश में दूसरा स्थान है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में दो अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र स्थित कुशीनगर में एक अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है। दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट एनसीआर के जेवर में विकसित किया जा रहा है। इस हवाई अड्डे के विकासकर्ता के रूप में ‘ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी’ को चयनित किया गया है। प्रदेश सरकार इस परियोजना के निर्माण के लिए पूरा सहयोग प्रदान कर रही है।

आउटसोर्सिंग पदों पर जेम पोर्टल से हो वेण्डर का चयन : राजेन्द्र कुमार तिवारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। राज्य में वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज आदि तीर्थ स्थल हैं। ईको-टूरिज्म की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल, समृद्ध ऐतिहासिक विरासत तथा विविधतापूर्ण संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। प्रयागराज कुम्भ-2019 के सफल आयोजन की देश-विदेश में सराहना की गई।

श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे देश ने एकजुट होकर कोविड-19 का सफलतापूर्वक सामना किया। कोरोना कालखण्ड में आत्मनिर्भर भारत पैकेज के माध्यम से उद्योग जगत को राहत प्रदान की गई। इसके परिणामस्वरूप इस सेक्टर में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित हुए।

शराब माफिया ने किया पुलिस पर हमला, खून से लथपथ मिले दारोगा, सिपाही की हत्या

स्विट्जरलैण्ड के राजदूत ने उत्कृष्ट कोविड प्रबन्धन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में निवेश अनुकूल माहौल सृजित हुआ है। उन्होंने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। स्विट्जरलैण्ड के राजदूत ने भारत द्वारा अन्य देशों को कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने के कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। प्रदेश में आए स्विट्जरलैण्ड के नागरिक यहां के आतिथ्य सत्कार से काफी प्रभावित हुए हैं। इसलिए बड़ी संख्या में स्विस नागरिक पर्यटक के रूप में उत्तर प्रदेश का भ्रमण करना चाहते हैं।

Tags: cm yogiup government newsup newsYogi News
Previous Post

माफियाओं पर NSA की कार्रवाई, मृतक के परिजनों को 50 लाख और सरकारी नौकरी : योगी

Next Post

चोरी की बढ़ी वारदातें, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, अधिकारियों ने थाना प्रभारी की लगाई क्लास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
steal

चोरी की बढ़ी वारदातें, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, अधिकारियों ने थाना प्रभारी की लगाई क्लास

यह भी पढ़ें

Shot

कलेक्ट्रेट में महिला कर्मी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

15/01/2022

मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं : मोदी

28/11/2021
Tejas Express

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए रेलवे ने निरस्त की तेजस ट्रेन

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version