• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश एवं प्रदेश के प्रति वैश्विक धारणा बदलने से निवेशकों को मिलेगा फ़ायदा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  से कल देर शाम उनके 14- कालिदास आवास पर भारत में संयुक्त राज्य अमेरिकन एम्बेसी के राजनीतिक मामलों के मिनिस्टर काउंसलर ग्राहम डी मेयर (Graham de Meyer) ने प्रदेश में व्यापारिक भागीदारी बढ़ाने एवम् निवेश को लेकर मुलाकात की।

इस दौरान दोनो के बीच डिफेंस, रक्षा उत्पाद, हेल्थ, मेडिसिन, मेडिकल डिवाइसेस, ऊर्जा, नवीनीकरण ऊर्जा, सौर ऊर्जा, शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, वेस्ट मैनेजमेंट, वॉटर मैनेजमेंट-ट्रीटमेंट, शहरी विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापारिक भागीदारी बढ़ाने एवं निवेश को लेकर चर्चा हुई।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में विश्व समुदाय को भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने का अच्छा अवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर सुशासन, राजनीतिक स्थायित्व एवं अच्छी कानून व्यवस्था है। 25 करोड़ की आबादी वाला हमारा प्रदेश एक अच्छा मार्केटिंग हब बन चुका है। प्रदेश की जीडीपी बढ़ी है। यहां के शहरी जीवन स्तर एवं वातावरण में बेहतर सुधार हुआ है। वैश्विक समुदाय ने जी-20 की बैठकों एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इसकी काफी प्रशंसा भी की है। प्रदेश सरकार की निवेश नीति में भी सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ईज आफ डूइंग बिजनेस को बल मिला है।

नगर विकास मंत्री  (AK Sharma)  ने यह भी कहा कि यहां के बने उत्पादों की अब मध्य-पूर्व एशिया, मध्य एशिया और दक्षिणी एशिया के देशों में जबरदस्त मांग बढ़ी है। देश एवं प्रदेश के प्रति वैश्विक धारणा बदली है। इन सब का फायदा निवेशकों व उद्योगपतियों को मिलेगा, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

AK Sharma

ग्राहम डी मेयर (Graham de Meyer) ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की नेतृत्व क्षमता की बदौलत भारत एक उभरता हुआ वैश्विक शक्ति बन गया है। भारत की बात को पूरी दुनिया बहुत महत्व देती है। अमेरिकन कंपनियां भारत में व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने की इच्छुक हैं। वर्तमान में चीन के यहां से अमेरिकन कंपनियां रुख कर रहीं हैं, जिसका फायदा भारत को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश करने में कोई समस्या नहीं है। यहां पर निवेश करने और उद्योग लगाने की असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने पहली बार लखनऊ आने पर और यहां की बेहतरीन व्यवस्था को देखकर अपनी खुशी व्यक्त की और प्रदेश में निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  का धन्यवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत में अमेरिकन एंबेसी के राजदूत भी इन सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए शीघ्र ही मिलेंगे। इस दौरान भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका एम्बेसी के लेबर एण्ड पॉलिटिक्स के सीनियर एडवाइजर ए सुकेश भी मौजूद थे।

Tags: ak sharmaGraham de MeyerLucknow News
Previous Post

मातारानी को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग, स्वाद के साथ देता हैं सेहत

Next Post

पपाया ट्री होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Papaya Tree Hotel

पपाया ट्री होटल में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

11 वर्षों में बदला काशी का कलेवर, इस नई काशी को देखने के लिए हर श्रद्धालु उतावलाः सीएम योगी

11/04/2025

हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा पर खट्टर सरकार ने लगाई रोक

29/01/2021
Yellow Teeth

मोतियों से चमकेंगे पीले हो चुके दांत, ट्राई करें ये नुस्खे

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version