• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पशुधन टेंडर घोटाले में 50 हजार का इनामी ठग अमित मिश्रा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा, लखनऊ
0
Pashudhan tender scam

Pashudhan tender scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चर्चित पशुधन विभाग के टेण्डर घोटाले के वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अन्तर्राज्यीय ठग को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हजरतगंज कोतवाली में दर्ज पशुधन विभाग घोटाले के मामले में वांछित इनामी अपराधी अन्तर्राज्यीय ठग अमेठी निवासी अमित मिश्रा उर्फ रिंकू को कालिन्दीकुंज पुल के निकट नोएडा से कल शाम साढ़े छह बजे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पशुधन विभाग में टेण्डर के माध्यम से धोखाधड़ी कर 9 करोड़ 72 लाख की ठगी करने के सम्बन्ध में हजतगंज कोतवाली में पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था। इस मामले में एसटीएफ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मुकदमें में मुख्य अभियुक्त आशीष राय का सहयोगी अमित मिश्रा उर्फ रिंकू फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

यूपी ATS को PFI के सदस्यों की सात दिनों की मिली कस्टडी रिमांड

प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि शातिर ठग अमित मिश्रा गिरफ्तारी से बचने के लिए गौतमबुद्धनगर के पास कहीं छुपकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम गौतमबुद्धनगर के लिए रवाना की गयी। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने घेराबन्दी कर कालिन्दी कुंज पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पर इसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, गौतमबुद्धनगर व हरियाणा के फरिदाबाद में स्थान बदलकर रह रहा था तथा उसने यह भी बताया कि वर्ष 2017 में कुम्भ मेले में पर्यटन विभाग का टेण्डर दिलाने के नाम पर दो लोगो से क्रमश: 16 लाख और 25 लाख की ठगी की थी। जिसमें उसके विरूद्ध थाना गोमतीनगर पर भी मामला दर्ज है। फरारी के दौरान वह दिल्ली में रहकर लाइजनिंग का काम करता रहा। वर्ष 2017 में ही अपने दोस्त उमाशंकर तिवारी, बादशाह मलिक व शरद जैन के साथ मिलकर मेघालय के फूड कारपोरेशन में 220 करोड़ का टेण्डर दिलाने के नाम पर 37 लाख रूपये केन सुख जैन से अपने दिल्ली के साथी जावेद के माध्यम से ले लिया था। बाद में वास्तविकता पता चल जाने पर केनसुख जैन के दबाव के कारण पैसे वापस कर दिया था।

रेल रोको आंदोलन’ 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगा : राकेश टिकैत

उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह बीएससी ग्रेजुएट है तथा वर्ष 2001 से दिल्ली में रह रहा हॅू, चांदनी चौक पर बिजली की दुकान पर 1800 रूपये प्रतिमाह की नौकरी करता था तथा वहीं पर उसकी मुलाकात शैलेन्द्र प्रताप सिंह सांसद सासाराम बिहार से हो गयी और उनके साथ काम करने लगा फिर उनके माध्यम से चन्द्रा स्वामी से मुलाकात हो गयी और वह वर्ष 2003 से 2008 तक उनका पर्सनल सेक्रेटरी भी रहा एवं वर्ष 2009 में गोवा के चर्चिल अलेमाव पूर्व मुख्यमंत्री/पी0डब्लू0डी0 मंत्री का ओएसडी भी रहा। इस बीच काफी धनोपार्जन किया। वर्ष 2017 में इसने नोएडा के अट्टा मार्केट में गुरूकृपा होम अप्लायंस के नाम से शोरूम खोला था वहीं से उमेश मिश्रा व आषीश राय के सम्पर्क में आकर धोखधड़ी का कार्य करने लगा। गिरफ्तार अभियुक्त को हजरतगंज कोतवाली में दाखिल कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Tags: crime newsLucknow NewsPashudhan tender scamup newsup stf
Previous Post

यूपी ATS को PFI के सदस्यों की सात दिनों की मिली कस्टडी रिमांड

Next Post

पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
पंजाब निकाय चुनाव

पंजाब निकाय चुनाव कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

यह भी पढ़ें

Tricolor Sandwich

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2025
Pittbul

पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला, चेहरे पर लगे 200 टांके

08/09/2022
Pradeep Singh Babbu

सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने अपने पद से दिया इस्तीफा

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version