• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कासगंज में गरजे अमित शाह, बोले- बुआ-बबुआ की सरकार ने अपना विकास किया

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज के 12 पत्थर मैदान में रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बुआ और बबुआ की सरकारों ने जनता का नहीं, अपना विकास किया है।

जनता का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। प्रदेश की राजनीति को जातिवाद एवं परिवारवाद की ओर धकेलने वाली पार्टियां अब मोदी और योगी के ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ मूल मंत्र से परेशान हैं, उनका जनाधार लगातार खिसक रहा है।

उन्होंने युवाओं से कहा की 2022 में प्रदेश के युवाओं को मैच में बाउंड्री लगाने का मौका आ गया है। जितनी बाउंड्री मजबूत होगी, बैट्समैन योगी उतनी ही तेज चौका लगाएंगे। गृह मंत्री ने मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अनुच्छेद 370 का जिक्र किया। राम मंदिर निर्माण की बात कही। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के हुए विकास की काफी जानकारी दी।

सपा-बसपा की सरकारों ने दी थी प्रदेश को बदहाली
भाजपा सरकार ने यूपी में दी विकास की खुशहाली#BJP4UP pic.twitter.com/q43LrAlDqk

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 26, 2021

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुशासन दिया है। योगी सरकार ने प्रत्येक जिले से गुंडों का समापन कर दिया है। जहां एक जिले में बाहुबली होता था, अब वहां एक उत्पाद है। जहां एक मिनी सीएम होता था वहां उद्योग है। जहां स्कैम होता था वहां मेडिकल कॉलेज है।

Image

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चीनी मिलों का आधुनिकीकरण एवं विस्तृत विस्तार किया है। आज 1 लाख, 48 हजार करोड़ रुपए गन्ना किसानों का भुगतान किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण की स्मृतियों को किया ताजा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी कुर्सी दांव पर लगा दी थी। ऐसे जननायक की धरती पर उन्हें सभा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कासगंज को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण की कर्मभूमि बताते हुए उनका नमन किया। अन्य नेताओं ने भी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

राज्य सरकार दिवंगत विंग कमांडर हर्षित के परिवार को देगी हर सम्भव मदद : योगी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए 2022 में जनता का पूर्ण समर्थन करने का आव्हान किया। उन्होंने सपा बसपा एवं कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। जनसभा को सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, बदायूं के सांसद संघमित्रा मौर्य, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया।

Tags: agra newsamit shahkasganj newsup news
Previous Post

राज्य सरकार दिवंगत विंग कमांडर हर्षित के परिवार को देगी हर सम्भव मदद : योगी

Next Post

BB 15: करण-तेजा में फिर बढ़ी नज़दीकियां, एक्टर ने किया KISS तो…

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

BB 15: करण-तेजा में फिर बढ़ी नज़दीकियां, एक्टर ने किया KISS तो...

यह भी पढ़ें

Murder

पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप

28/10/2023
Jila Badar

तीन शातिर छह महीने के लिए जिला बदर

15/06/2022
Jyeshtha Amavasya

जीवन की परेशानियों का होगा अंत, भाद्रपद अमावस्या पर आजमाएं ये उपाय

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version