• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अहमदाबाद में अमित शाह ने किया मतदान, गुजरात के 6 नगर निगमों में वोटिंग जारी

Desk by Desk
21/02/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह ने किया मतदानAmit Shah voted

अमित शाह ने किया मतदान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद पहुंचकर गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान किया है। शाह ने अहमदाबाद नगर निगम के नारनपुर वार्ड में अपना वोट डाला है। बता दें कि गुजरात में छह नगर निगमों के लिए मतदान जारी है, जिसके परिणाम की घोषणा 23 फरवरी को की जाएगी।

पीपीईकिट में सीएम विजय रूपाणी भी करेंगे मतदान

कोविड-19 से पीड़ित पाए गए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने गृहनगर राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डालेंगे। कोरोना की चपेट में आए रूपाणी फिलहाल अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में इलाज करा रहे हैं। बता दें कि विजय रूपाणी 14 फरवरी को वडोदरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मंच पर गिर गए थे। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

 

Gujarat local body polls: Union Home Minister Amit Shah along with his family members casts his vote at Naranpura Sub Zonal Office in Ahmedabad pic.twitter.com/YlgnCji7Lf

— ANI (@ANI) February 21, 2021

575 सीटों पर चल रहा है मतदान

अधिकारियों ने बताया कि कुल 575 सीटों पर मतदान हो रहे हैं, जिसके लिए 2276 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से बीजेपी के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राकांपा के 91 और अन्य दलों से 353 तथा 228 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन छह शहरों में मतदाताओं की कुल संख्या 1.14 करोड़ है, जिनमें से 60.60 पुरुष और 54.06 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 11121 चुनाव बूथ में से 2255 संवेदनशील और 1188 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है।

चुनाव के नतीजे 23 फरवरी को आएंगे

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव (म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के लिए मतदान आज (21 फरवरी) को हो रहा है, जबकि तहसील पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी को होगा। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के नतीजे 23 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, जबकि तहसील पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Tags: ahmedabadamit shahAmit Shah voted in AhmedabadbjpGujarat Civic Pollsvijay rupaniअमित शाह ने किया मतदान
Previous Post

शाहीनबाग में PFI के ऑफिस में UP STF का छापा, अहम जानकारियाँ मिलने का दावा

Next Post

निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही यूपी में संचालित होंगे ईंट-भट्ठे : रोशन जैकब

Desk

Desk

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Next Post
रोशन जैकब Roshan Jacob

निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही यूपी में संचालित होंगे ईंट-भट्ठे : रोशन जैकब

यह भी पढ़ें

shot

बिहार : राष्ट्रीय जनता दल नेता की गोली मार कर हत्या

24/12/2020
up police

यूपी पुलिस ने Twitter के MD को भेजा नोटिस, कहा- सात दिन में हाजिर हो

18/06/2021
दिलीप कुमार के छोटे भाई का निधन

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान की कोरोना से हुई मौत, गम में डूबा परिवार

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version