• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अधिवेशन से निकला अमृत नई ऊर्जा का करेगा संचार : सीएम धामी

Writer D by Writer D
11/04/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अधिवेशन मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह कार्य के प्रति सभी लोगों को प्रेरणा देगा और नई ऊर्जा का संचार करेगा।

सोमवार को दून विश्व विद्यालय रोड स्थित निरंजन फार्म में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के एकादश अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विभिन्न बिन्दुओं की जो मांग रखी है, उन मांगों का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से वार्ता कर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी सभी समस्याओं से अवगत कराएं, जिन समस्याओं का जल्द निराकरण हो सकता है उसे किया जाएगा।

सीएम धामी ने 23वीं यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक युवा राज्य है। वर्ष 2025 में जब हम उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती मनाएंगे, उस समय उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में होगा। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की हमारे समक्ष चुनौती है। इसके लिए सरकार की ओर से हर प्रयास किए जा रहे हैं। जन सहयोग एवं जन भागीदारी से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। कोरोना काल में सभी वर्गों के लोगों ने जन सेवा के लिए अपने आप को झोंकने का सराहनीय कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते उनका प्रयास है कि कर्मचारियों की हर समस्याओं का समाधान हो। प्रदेश की वित्तीय स्थिति एवं संसाधन किस दिशा में जा रहे हैं, इसका उत्तर हमें सबको मिलकर खोजना होगा। प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों का विकास जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उत्तराखंड की विकास यात्रा सबकी सामूहिक यात्रा है। उत्तराखंड के विकास के लिए सबको पूर्ण मनोयोग, ऊर्जा, लगन व निष्ठा से कार्य करना होगा।

राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स की प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखंड युवा राज्य है, इस राज्य के तीव्र विकास के लिए आपकी भूमिका और अधिक बढ़ जाती है। सरकार नीतियां बना सकती है, प्रदेश को उन्नति के पथ पर लाने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। हम सबको अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप राज्य में विश्वकर्मा की भूमिका में हैं। उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है। उत्तराखंड में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। अपने फायदे के लिए सतत प्रयास सबका अधिकार है, लेकिन राज्य हित हमारे लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें राज्य की चुनौतियों पर चर्चा करनी होगी। प्रदेश एवं समाज की सरकार से काफी अपेक्षाएं होती हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं.हरीश चन्द्र नौटियाल,संरक्षक यू.एस.महर,महासचिव अजय बेलवाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttrakhand News
Previous Post

यूपी में दौड़ रही है अपराध की बुलेट ट्रेन : अखिलेश यादव

Next Post

शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री, विवादों से है गहरा नाता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
PM Shahbaz Sharif

शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री, विवादों से है गहरा नाता

यह भी पढ़ें

Gangster Vakeel Qureshi

जेल में बंद गैंगस्टर वकील कुरेशी की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

24/11/2020
Akhand Jyot

नवरात्रि में जलाई जाती है अखंड ज्योति, जानें लाभ और महत्व

23/03/2023
Murder

जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन की घर में घुसकर हत्या, सहयोगियों पर शक

17/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version