• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास की मुख्यधारा में शामिल हो गया है अन्नदाता : योगी

Writer D by Writer D
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के जरिये किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान किसान कल्याण मिशन की बुधवार को शुरूआत की।

मुख्यमंत्री ने किसानों के आर्थिक विकास के के लिये इस अभियान की शुरुआत राजधानी के सरोजनी नगर प्रखंड के दादूपुर गांव से की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश ने जय जवान, जय किसान के नारे दिए लेकिन किसान हाशिये पर ही रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के कारण ही किसान मुख्य धारा में शामिल हो पाया और पिछले छह वर्षों में किसानों के हित में जितना काम हुआ उतना 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री के हवाले से जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है, आप देख रहे होंगे कि किसान इस देश के राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो पाया है, शासन की नीतियों का क्रियान्वयन होते हुए भी किसान भाइयों ने देखा है। मोदी जी की नीतियों के कारण ही किसान मुख्य धारा में शामिल हो पाया है, नहीं तो देश का किसान केवल वोट पर राजनीति का मोहरा भर होता था।

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 11 को जारी होगी अधिसूचना

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी मोदी जी की देन है, और पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से आज हर किसान को सलाना छह हजार रुपये मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से हर खेत और फसल को पानी मिल रहा है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से हर किसान लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की महिला स्वयंसेवी समूह के दुग्ध उत्पादन समिति का टर्नओवर ही दो करोड़ रूपये सालाना हो रहा है और यह कार्यक्रम यहां सरोजिनी नगर में भी लागू होना चाहिए।

योगी ने कृषि और किसानों की खराब हालत के लिए विपक्ष की आलोचना करते हुये कहा कि पिछले छह सालों में हुई प्रगति, अगर पिछले 70 वर्षों में हुई होती तो मोदी जी को ये लक्ष्य न तय करना पड़ता कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश में लाखों किसानों ने अपनी जान गंवाई, लेकिन अब किसान आत्महत्या नहीं, आमदनी को लेकर तेजी से बढ़ रहा है और आज का कार्यक्रम उसी किसान कल्याण योजना को आगे बढाने की एक कड़ी है।

योगी ने किसानों से कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनने पर पहला कैबिनेट निर्णय ही किसानों के ऋण माफ करने का था।

Tags: cm yogikisan kalyan missionup news
Previous Post

योगी बोले-  ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना साकार के लिए सभी वर्गों का हो विकास

Next Post

प्रदेश में हुक्का व रेव पार्टी नहीं होगी, नशे की परंपरा पनपने नहीं दी जाएगी : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

प्रदेश में हुक्का व रेव पार्टी नहीं होगी, नशे की परंपरा पनपने नहीं दी जाएगी : शिवराज

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

13/10/2020
Trailer-cruiser collides

ट्रेलर-क्रूजर में भीषण भिड़ंत, चालक समेत छ्ह की मौत, सात लोग घायल

13/02/2021
Sunrisers Hyderabad

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी जीत, घर में ही दिल्ली को दी मात

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version