• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : श्रीकांत शर्मा

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shrikant Sharma

Shrikant Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। एकमुश्त समाधान योजना की बहुत ही धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने गलत बिलिंग, समय पर बिल न पहुंचने तथा कम बकाये पर ही कनेक्शन काटे जाने की शिकायतों पर भी नाराजगी जताते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा यूपीपीसीएल चेयरमैन उपभोक्ता हित में नई बिलिंग एजेंसियों के कार्यों की हर माह ऑडिट कराएं। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

एकमुश्त समाधान योजना की धीमी प्रगति पर उन्होंने कहा कि सरकार ने उपभोक्ता हित में बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू की है, लेकिन विभाग के अधिकारी अभी उपभोक्ताओं के घर तक नहीं पहुंच पाए हैं। यह किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। पहले सभी बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के दरवाजे पर दस्तक दें, उन्हें इसके लाभ बताएं। कम बकाये पर कनेक्शन काटने की शिकायतों पर डिस्कॉम के एमडी जवाबदेही तय करें। उपभोक्ताओं को परेशान करने वालों से सख्ती से निपटें।

उन्होंने बिलिंग से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिदिन के लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। कहा कि डिस्कॉम एमडी इसकी हर माह समीक्षा करें। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष भी इसकी निगरानी करें। सभी उपभोक्ताओं को समय से बिल मिले, बिल में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, हर माह मीटर की रीडिंग सुनिश्चित हो। कहीं भी कमी है तो उसे तत्काल दूर कर संबंधित को जवाबदेह बनाएं। निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।

CM योगी ने नवचयनित अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- ईमानदारी के साथ करें प्रदेश की सेवा

कनेक्शन देने के बाद पहला बिल जारी करने में ज्यादा समय लगने की शिकायतों पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि 4-5 महीने बाद बिल जारी करने का कोई औचित्य नहीं है, उन्होंने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ता को कनेक्शन निर्गत करने के बाद उसे समय से बिल मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों में जहां भी बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, संबंधित जिले के अधिकारी वहां शीघ्र ही बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराएं। एमडी जिलेवार इसकी समीक्षा कर लें। कोई भी इच्छुक व्यक्ति बिजली कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने सभी डिस्कॉम एमडी को यह भी निर्देश दिये कि वे स्वयं बिजली घरों का निरीक्षण करें। सभी अधिकारी भी फील्ड पर जाएं जिससे उन्हें भी जमीनी हकीकत की जानकारी होगी। उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, लापरवाही पर जवाबदेही तय करें।

बैठक में सभी जनपदों के अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता, पश्चिमांचल, पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल व केस्को के निदेशक, प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक व निदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: google newsHindi SamacharLucknow Newsshrikant sharmaup newsup political
Previous Post

Aishwarya की हमशक्ल ने हुस्न और अदाओं से किया घायल, Video हुआ Viral

Next Post

शाइन सिटी मामले में एक लाख का इनामी सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

शाइन सिटी मामले में एक लाख का इनामी सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Cm yogi सीएम योगी

कोरोना की चेन ब्रेक करने लिए आरटीपीसीआर व रैपिड एन्टीजन टेस्ट बढ़ाए : सीएम योगी

10/09/2020
Drowned

दो मासूम बच्चों और पत्नी के सामने युवक नदी में कूदा, तलाश जारी

23/09/2021
motilal vora

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में विसर्जित हुई दिवंगत मोतीलाल वोरा की अस्थियां

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version