• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KRK के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, इस दिग्गज एक्टर को कहा था ‘चरसी गंजेड़ी’

Writer D by Writer D
18/03/2023
in मनोरंजन
0
Kamal R Khan

KRK

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर जिला अदालत ने प्रोड्यूसर-एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ़ KRK के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस की सुनवाई के दौरान मौजूद न रहने पर, कोर्ट ने KRK के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया। मामला सोशल मीडिया से शुरू केआरके ने किया था, जब उन्होंने मनोज बाजपेयी के खिलाफ साल 2021 में दो आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।

ट्विटर पर मनोज बाजपेयी को KRK द्वारा ‘चरसी गंजेड़ी’ कहे जाने के आरोप में दर्ज कराया गया है। वकील परेश जोशी ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) ने मुवक्किल की अर्जी पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत में उनकी हाजिरी के लिए 10 मई की तारीख तय की है।

मनोज बाजपेयी के वकील की तरफ से अर्जी में कहा गया कि केआरके को इंदौर की जिला अदालत में लंबित मानहानि मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन वह केस की सुनवाई में कथित तौर पर देरी कराने के लिए कोर्ट के सामने जान-बूझकर हाजिर नहीं हो रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने जिला अदालत में दायर मुकदमे में आरोप लगाया है कि केआरके ने उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के इरादे से अलग-अलग ट्विटर हैंडल से 26 जुलाई, 2021 को दो ट्वीट कर उन्हें ‘चरसी और गंजेड़ी’ कहा था।

‘बेच दिया वो ट्विटर हैंडल’

13 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने खान की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उनके खिलाफ मानहानि का मामला रद्द करने की मांग की गई थी। केआरके के वकील ने उक्त आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि इनमें से एक ट्विटर हैंडल ‘KRK Box Office’ को 22 अक्टूबर, 2020 को सलीम अहमद नामक शख्स को ‘घोषणा या समझौता विलेख’ के जरिये बेचा जा चुका है और मनोज बाजपेयी के बारे में कथित ट्वीट किए जाने के वक्त केआरके इस हैंडल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।

बैंक ऑफ इंडिया पीओ का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

‘गुलमोहर’ एक्टर मनोज बाजपेयी ने 2021 में KRK के ट्वीट के बाद उनपर केस फाइल किया था। अपने ट्वीट में मनोज को KRK ने उनकी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लिए टारगेट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें कॉमेडियन सुनील पाल से मनोज के शो की स्टोरी पता चली, जिसमें उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी, दोनों के बॉयफ्रेंड हैं। KRK ने आगे कहानी की बुराई करते हुए मनोज को ‘नशेड़ी, गंजेड़ी’ तक लिख डाला था।

जिला अदालत से किया अनुरोध

वहीं, KRK की तरफ से जेएमएफसी से अनुरोध किया गया कि जिला अदालत में उनके खिलाफ कार्यवाही स्थगित की जाए, क्योंकि उनकी तरफ से मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पेश की गई है, जिसमें उन्हें स्थगन आदेश की राहत मिलने की पूरी उम्मीद है

Tags: bollywood gossipskrkManoj Bajpayee
Previous Post

बैंक ऑफ इंडिया पीओ का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Next Post

SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां चेक करें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Next Post
SSC CGL

SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें

Akshaya Navami

अक्षय नवमी के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

26/10/2025

21 जनवरी राशिफल : मिथुन-कन्या समेत इन 6 राशियों का अच्छा बीतेगा आज का दिन

21/01/2021
Salman Rushdie

लेखक सलमान रुशदी की चली गई एक आंख की रोशना, हाथ भी हुआ खराब

23/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version