• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मालीवाल केस में केजरीवाल के माता-पिता से थोड़ी देर में होगी पूछताछ

Writer D by Writer D
23/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के माता पिता से आज दिल्ली पुलिस पूछताछ करने वाली है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल के माता-पिता ने पुलिस को पूछताछ के लिए 11.30 बजे का समय दिया है। इसलिए दिल्ली पुलिस की एक टीम आज पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल के घर पहुंचेगी। इस बीच AAP समर्थकों ने सीएम केजरीवाल के आवास पर जुटना शुरू कर दिया है।

बता दें कि स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से कथित मारपीट के मामले में ये पूछताछ होनी है। पूछताछ के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना घटी सीएम केजरीवाल के माता-पिता घर पर ही मौजूद थे। दरअसल, पुलिस इस मामले में घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करना चाहती है।

सीएम केजरीवाल ने एक दिन पहले ही दावा कर दिया था कि दिल्ली पुलिस अब उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा था,’दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी।’

बहस के बाद मारपीट करने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में बताया है कि जब वो 13 मई को सीएम हाउस गई थीं, तब अरविंद केजरीवाल के माता और पिता और सुनीता केजरीवाल ब्रेकफास्ट कर रहे थे। स्वाति ने तीनों को मॉर्निंग विश किया था और फिर डायनिंग हाल में आ गई थीं, जहां बहस के बाद उनके साथ मारपीट की गई। बता दें कि AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार फिलहाल 5 दिनों की पुलिस हिरासत में हैं।

‘बाएं पैर और दायीं आंख के नीचे चोट…, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

एक दिन पहले ही सीएम केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ कथित मारपीट के मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और न्याय मिले। केजरीवाल ने कहा था, ‘मामला फिलहाल विचाराधीन है और मेरी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। न्याय मिलना चाहिए। मामले के दो वर्जन हैं। पुलिस को दोनों वर्जन की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।’

Tags: Arvind Kejriwalbeaten swati casedelhi newsmaliwal caseNational news
Previous Post

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Next Post

नंदीग्राम में भिड़े TMC-BJP वर्कर, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Next Post
TMC-BJP

नंदीग्राम में भिड़े TMC-BJP वर्कर, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत

यह भी पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन भानु

त्रिस्तरीय कृषि अध्यादेश को तत्काल वापस लिया जाए : भारतीय किसान यूनियन भानु

15/09/2020
भूमि पूजन

भूमि पूजन : गोरखपुर के लोगों का अयोध्या से रहा है एक अटूट रिश्ता

05/08/2020
बस में लगी आग

अयोध्या : दिल्ली जा रही बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version