• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

(Atal Residential Schools)

Writer D by Writer D
16/04/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Atal residential schools

Atal residential schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अटल आवासीय विद्यालय योजना (Atal Residential Schools) ने अपनी पहली ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर शिक्षा के क्षेत्र में नया मानक स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत संचालित विद्यालयों ने कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षा में 93.15% का उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष कुल 2,178 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश विद्यार्थी सफल घोषित हुए। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन को दर्शाती है, बल्कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीति, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और शिक्षकों के समर्पण का भी प्रतिफल है।

वाराणसी और प्रयागराज बने टॉप परफॉर्मर

इस परीक्षा में वाराणसी और प्रयागराज के अटल आवासीय विद्यालयों ने 100% परिणाम हासिल कर पूरे प्रदेश में उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया। इन विद्यालयों का प्रदर्शन यह साबित करता है कि सही संसाधन, मार्गदर्शन और शैक्षणिक वातावरण मिलने पर छात्र किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।

मेधावी छात्रों का शानदार प्रदर्शन

व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो आजमगढ़ के संगम यादव ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वाराणसी के हर्ष कुशवाहा ने 97.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रयागराज के हर्षित ने 95.8% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। आगरा के गणेश (95.4%) और मुरादाबाद के उदय प्रताप (95%) ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि लगभग 250 छात्रों ने 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त कर विद्यालयों के उच्च शैक्षणिक स्तर को और मजबूत किया।

प्रयासों का सकारात्मक परिणाम

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) योजना को विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों और वंचित वर्ग के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए डिजाइन किया गया है। आधुनिक आधारभूत संरचना, योग्य शिक्षक और समग्र विकास पर आधारित मॉडल से इन बच्चों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

वहीं, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पहले सभी प्रधानाचार्यों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। आंतरिक परीक्षाओं की प्रगति का आकलन कर पीयर लर्निंग, मॉक टेस्ट सीरीज और सतत मूल्यांकन जैसी रणनीतियां अपनाई गईं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

अटल आवासीय विद्यालयों की महानिदेशक पूजा यादव ने कहा कि विद्यालयों में अनुशासित और प्रोत्साहक शैक्षणिक वातावरण बनाया गया है। शिक्षकों, प्रशासन और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों से हर विद्यार्थी को अपनी पूरी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है।

बेहतर भविष्य के मजबूत संकेत

प्रथम बोर्ड परीक्षा में मिली इस सफलता को योजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता का प्रमाण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले वर्षों में अटल आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में उभरेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना मुख्य रूप से निर्माण श्रमिकों, निराश्रित और वंचित परिवारों के बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत विद्यालयों में आधुनिक कक्षाएं, डिजिटल लर्निंग, खेलकूद, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव इस बोर्ड परीक्षा के परिणाम में साफ दिखाई दिया।

Tags: Atal residential schools
Previous Post

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

Next Post

पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Crowds of devotees in the Parikrama of Girirajji
उत्तर प्रदेश

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

25/07/2026
Teacher aspirants reached Mayawati's residence.
Main Slider

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

25/07/2026
Lucknow Fire Tragedy: Bulldozer Razed Illegal Building
Main Slider

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

25/07/2026
A New Model of Rural Prosperity through Cow Conservation
उत्तर प्रदेश

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

24/07/2026
Scholarship
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने छात्रवृत्ति व्यवस्था को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

24/07/2026
Next Post
CM Dhami

पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: धामी

यह भी पढ़ें

kalyan singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में हुई तकलीफ, शुरू हुई ‘ऑक्सीजन थेरेपी’

19/07/2021
मनोज झा

मनोज झा का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार की जनता अब जाग गई है

15/11/2020
ss sandhu

एसएस संधु ने जिलाधिकारियों संग बैठक की

28/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version