• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या : भूख हड़ताल पर बैठा किसान, 30 साल से नहीं हुआ गन्ने का भुगतान

Desk by Desk
02/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
भूख हड़ताल पर किसान

भूख हड़ताल पर बैठा किसान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या जनपद में एक किसान 30 साल से अपने गन्ने के भुगतान के लिए दौड़ रहा है। परेशान होकर किसान ने अपने ही खेत में धरने के बाद अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मामला तहसील बीकापुर के पातूपुर गांव का है।

किसान रामतेज वर्मा के अनुसार उसके पिता त्रिवेणी वर्मा ने 1990-91 में 4 ट्राली गन्ना केएम शुगर मिल को बेचा था। जिसकी कीमत लगभग उस समय 10 हज़ार रुपये थी। लेकिन समिति व मिल ने उसका भुगतान नहीं किया। वहीं मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अनुज झा ने जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश सिंह से रिपोर्ट मांग ली। गन्ना विभाग ने किसान रामतेज को ही दोषी माना है।

जिला गन्ना अधिकारी ने डीएम अनुज झा को रिपोर्ट दी कि 1990-91 में फर्जी पर्ची छपवा कर व समिति की फर्जी मुहर लगा कर गन्ने की तौल करवाई थी। किसान रामतेज वर्मा के पिता त्रिवेणी वर्मा के खिलाफ थाना पूराकलन्दर में तहरीर देते हुए समिति ने गन्ना भुगतान पर रोक भी लगाई थी।

चुनाव परिणाम के बाद राजद के साथ मिलकर नीतीश बने रहेंगे मुख्यमंत्री : चिराग

किसान रामतेज ने लघु वाद न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। जिसमे न्यायालय ने याचिका खारिज कर दिया था। उपभोक्ता फोरम में भी परिवाद निरस्त हो गया था।

लखनऊ उच्च न्यायालय में भी किसान की याचिका खारिज हो गयी थी। मामले को संज्ञान में लेकर गन्ना आयुक्त ने उप गन्ना आयुक्त को मामले के निपटारे के लिए आर्बिट्रेटर नियुक्त किया था। आर्बिट्रेटर ने गुण दोष के आधार पर भुगतान न करने का आदेश दिया था। पीड़ित किसान रामतेज वर्मा को ही दोषी करार दिया गया था। फिलहाल बीकापुर तहसील के पातूपुर गांव में किसान का धरना व भूख हड़ताल चल रहा है। अब देखना यह है कि उसका धरना व भूख हड़ताल समाप्त करवाने के लिए जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Previous Post

चुनाव परिणाम के बाद राजद के साथ मिलकर नीतीश बने रहेंगे मुख्यमंत्री : चिराग

Next Post

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई तीसरी बार अस्पताल में भर्ती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Former Assam cm tarun Gogoi

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई तीसरी बार अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

Transfer

नवरात्रि से 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले SP

18/09/2025
murder

बहन को छोड़ कर रहा था दूसरी शादी, नाराज साले ने जीजा की करा दी हत्या

08/11/2021

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version