• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरार बाहुबली धनंजय सिंह पर बढ़ सकता है इनाम, पुलिस की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मामले में लखनऊ कमिश्नरेट में अंदरखाने कुछ चल रहा है। धनंजय सिंह पर इनाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है. धनंजय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया जा सकता है। दबिश के बाद पुलिस अब शांत है।

धनंजय कहां है, इसके बारे में पुलिस अधिकारियों को कुछ पता नहीं है। खास बात यह है कि छोटे मामलों में वारंट बी दाखिल करने में लापरवाही बरतने वाले विवेचकों को निलंबित कर दिया जाता है, जबकि बहुचर्चित घटना में लीपापोती करने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस की लापरवाही के चलते धनंजय फतेहगढ़ जेल से रिहा हो गया और पुलिस लकीर पीटती रही। सवाल यह है कि जिस धनंजय पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उनकी तलाश की जा रही थी, आखिर क्यों उनके खिलाफ वारंट बी दाखिल नहीं किया गया। क्या इसके पीछे सिर्फ विवेचक की लापरवाही है, या फिर अन्य अधिकारियों की भी जवाबदेही है।

जस्टिस एनवी रमन होंगे 48 वें चीफ जस्टिस, 24 अप्रैल को लेंगे शपथ

यही नहीं, गिरफ्तारी वारंट लेने के बावजूद पुलिस ने वारंट बी दाखिल नहीं किया। लेकिन, पुलिस ने जौनपुर और उसके रारी गांव में दबिश का दिखावा जरूर किया। इस विषय में लखनऊ पुलिस कमिश्नर विवेचक की लापरवाही बताते हैं। इसके बाद भी विवेचक पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

विभूतिखंड पुलिस ने कोर्ट में अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर राजेश तोमर को रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दी थी। विवेचक की ओर से दी गई अर्जी में कहा गया है कि राजेश के पास से स्कूटी और असलहा बरामद करना है। विवेचक ने आरोपी की पांच दिन की रिमांड मांगी है। इस अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।

डबल डेकर बस को बदमाशों ने किया हाईजैक, लाखों की लूट कर हुए फरार

छह जनवरी को अजीत सिंह की कठौता चौराहे पर गैंगवार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजीत के साथी मोहर की गोली से राजेश भी घायल हुआ था। उसका पूर्व सांसद के कहने पर लखनऊ और सुलतानपुर में इलाज कराया गया था।

Tags: Ajit Murder Casecrime newsdhananjay singhlucknow gangwarLucknow Newsup news
Previous Post

कोरोना की दूसरी लहर में यूपी में चार गुना तेज़ी से बढ़ रहा संक्रमण

Next Post

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण पर सीएम योगी सख्त, मांगी जांच रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Next Post
cm yogi on Mukhtar Ansari ambulance case

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण पर सीएम योगी सख्त, मांगी जांच रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

keshav maurya

डिप्टी CM केशव मौर्य ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

23/07/2021
Swara Bhaskar's mother wins over Corona, defeated after 14 days trouble

स्वरा की माँ ने जीती कोरोना से जंग, 14 दिन की तकलीफ के बाद दी मात

02/05/2021

प्रेम प्रसंग के चलते सिपाही ने महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली, फिर खुद को भी किया घायल

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version