• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे पुलिस की गिरफ्त में, लखनऊ में हो रही पूछताछ

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Mukhtar Ansari's two sons arrested

Mukhtar Ansari's two sons arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाहुबली एवं कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी के 25-25 हजार के इनामी पुत्रों उमर अंसारी और अब्बास अंसारी से सोमवार को हजरतगंज कोतवाली में घंटे भर पूछताछ की गई। डालीगंज में अवैध निर्माण के मामले में हजरतगंज कोतवाली में बीते साल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

उस मामले में दोनों ने हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे भी ले रखा था। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के अवैध निर्माण के मामले में विवेचक ने पूछताछ की थी। दोनों के बयान दर्ज हुए हैं।

सपा विधायक हरिओम यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, जानें पूरा मामला

मामले के विवेचक इंस्पेक्टर डीसी श्रीवास्तव ने मुख्तार के बेटे उमर और अब्बास अंसारी से अवैध निर्माण के बारे में करीब 50 सवाल किए। कई सवालों में बताया जा रहा है कि दोनों भाई घिरते नजर आए। इंस्पेक्टर ने उनसे जमीन कब और कैसे ली, कैसे और क्यों उस पर निर्माण कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे तक दोनों से पूछताछ चली।

इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। विवेचक के कक्ष से निकलने के बाद दोनों ने मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह बयान दर्ज कराने आए थे।

मुख्तार अंसारी ने डालीबाग स्थित एक जमीन पर कब्जा करके एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कराया था। बीते अगस्त माह में एलडीए ने इमारत को अवैध घोषित कर ढहा दिया था। मामले की जांच के बाद लेखपाल की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस, उमर और अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, पर वह फरार चल रहे थे।

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इसके बाद दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। दोनों ने इस दौरान हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया। इसके बाद अब्बास ने भागकर जयपुर पहुंचा। वहां उसने शादी भी रचा ली। बीते दिनों अब्बास की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सबको जानकारी हुई।

Tags: hazratganj newsLucknow Newslucknow policeMukhtar AnsariMukhtar Ansari's two sons arrestedup news
Previous Post

सपा विधायक हरिओम यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, जानें पूरा मामला

Next Post

माफिया कुंटू को किया कासगंज जेल में शिफ्ट, एनकाउंटर के ‘डर’ से परिजन आए साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Strong demonstration by CJP in Lucknow
Main Slider

लखनऊ में ‘कॉकरोच’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

12/06/2026
Two youths from Uttar Pradesh died in the Russia-Ukraine war.
उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

12/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Bathroom
Main Slider

बाथरूम में रखें ये एक चीज, घर में बनी रहेगी समृद्धि

12/06/2026
Kitchen
Main Slider

भूलकर भी न करें ये गलतियां, कर्ज में डूब जाएगा परिवार

12/06/2026
Next Post
Mafia Kuntu

माफिया कुंटू को किया कासगंज जेल में शिफ्ट, एनकाउंटर के 'डर' से परिजन आए साथ

यह भी पढ़ें

cm yogi

गांव आत्मनिर्भर होगा तो बापू का सपना साकार होगाः सीएम योगी

15/09/2022
SS Sandhu

अतिक्रमण रोकने के लिए सरकारी भूमि को करें चिह्नित : मुख्य सचिव

02/05/2023
The entire family was found dead

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version