• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कल अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

Desk by Desk
05/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
BCCI का बड़ा फैसला

BCCI का बड़ा फैसला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को बुधवार छह जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि दिल का दौरा पड़ने के बाद सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर रूपाली बसु ने मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास मीडिया को बताया कि बुधवार छह जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

BCCI President Sourav Ganguly to be discharged from the hospital tomorrow, will be monitored at home on a daily basis: Dr Rupali Basu MD & CEO Woodlands Hospital, Kolkata pic.twitter.com/chGYrza5kF

— ANI (@ANI) January 5, 2021

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉक्टर रूपाली ने बताया कि सौरव गांगुली दो-तीन हफ्तों में उपचार के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाएंगे। शायद उस वक्त उनकी एक और एंजियोप्लास्टी होगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कल अस्तपाल से छुट्टी मिल जाएगी, हालांकि घर में भी गांगुली मेडिकल देख-रेख में होंगे, जहां रोजाना जांच होगी।

डॉक्टर रखेंगे लगातार निगरानी

डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगाह रखेंगे। अस्पताल से जाने के बाद घर पर भी उपयुक्त उपाय किए जाएंगे। बीते शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद 48 वर्षीय गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में रुकावट पाई गई थी, उन्हें एक स्टेंट डाला गया है।

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के 20 नए मामले आए, अब संक्रमितों की संख्या हुई 58

विदेशी डॉक्टर्स से भी गई थी सलाह

सीनियर डॉक्टरों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने सोमवार को गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा की और इस पर सहमति बनी कि चूंकि उनकी हालत स्थिर है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है। जाने माने ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. आर. के. पांडा भी ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुए थे और अमेरिका के एक अन्य विशेषज्ञ से भी फोन पर इस विषय के बारे में चर्चा हुई थी।

दादा हमेशा विजेता बनकर उभरे हैं : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सोमवार को गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह भी उनसे मिलने पहुंचे थे। ठाकुर ने कहा था कि दादा देश के हीरो हैं, उन्होंने जिंदगी में बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं और हमेशा विजेता बनकर उभरे हैं। इस बार भी ऐसा होगा। उन्होंने बताया कि जब मैं दादा से मिला तो वह मुस्करा रहे थे। वह जल्द ही सामान्य जीवन जीने लेंगे और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

Tags: BCCI PresidentCricket News in HindiLatest Cricket News Updatessourav gangulysourav ganguly angioplastysourav ganguly heart attacksourav ganguly hospital dischargeबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुलीसौरव गांगुलीसौरव गांगुली एंजियोप्लास्टीसौरव गांगुली दिल का दौरा
Previous Post

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के 20 नए मामले आए, अब संक्रमितों की संख्या हुई 58

Next Post

50 साल पहले बारिश न होती तो शायद वनडे क्रिकेट का नामोनिशान न होता!

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
oneday cricket

50 साल पहले बारिश न होती तो शायद वनडे क्रिकेट का नामोनिशान न होता!

यह भी पढ़ें

Shweta Tiwari and Abhinav Kohli's controversy seems to be increasing

बढ़ता दिख रहा है श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का विवाद

21/06/2021
Savin Bansal

आप राज्य निर्माता हैं, आपकी समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन का परम दायित्व: डीएम

14/02/2026
कांग्रेस नेता प्रदीप जैन

यह तानाशाहों की सरकार है जिसमें विरोध करने की इजाजत नहीं : प्रदीप जैन

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version