• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने शिलान्यास समारोह की परखी तैयारियां

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

सवा घंटे में सीएम ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और भाजपाइयों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से अलीगढ़ मंडल और आसपास जिलों के विकास को तेज गति मिलेगी।

सीएम योगी दोपहर 12.30 बजे हेलिकॉप्टर से लोधा आए। वह गोरखपुर से वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से अलीगढ़ आए। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे मंच पर आ गए। मंच पर उन्होंने उद्योग मंत्री सतीश महाना, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे, डीआईजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित एसपीजी के अधिकारियों से वार्ता की।

सीएम योगी ने पंडाल, पीएम का मंच, पास में बनने वाले दो मंच देखे। सुरक्षा के साथ पार्किंग की भी जानकारी ली। सीएम ने विवि का अपडेट मॉडल और नक्शा देखा। इस बार वह नए कलेवर के मॉडल से संतुष्ट दिखे। निर्माण कार्य भव्य, गुणवत्तापूर्ण और समय से कराने के लिए कहा।

BJP नेता आत्माराम तोमर के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

इसके बाद उन्होंने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियों की जानकारी की। समूचे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए कहा। बारिश होने की सूरत में वैकल्पिक इंतजाम भी करने के लिए कहा। जनता को सुविधाजनक आवागमन देने, जाम नहीं लगने देने के संबंध में निर्देशित किया। ये भी कहा कि खाने पैकेट समय से लोगों को दिए जाएं। पीने के पानी, शौचालय की परेशानी न हो। आवश्यकता अनुसार कूलर और पंखे लगाए जाएं।

इसके बाद वह मंच के पीछे बने पीएम के सेफ हाउस में पहुंचे। यहां पर भाजपा सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। सीएम ने भाजपाइयों से आगरा अलीगढ़ मंडल और आसपास के जिलों से अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने के लिए कहा, जिससे कार्यक्रम की भव्यता बनी रहे। भाजपाइयों से वार्ता के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

लगभग 50 मिनट में सीएम ने दोनों बैठकें कर ली थीं। इसके बाद वह कार से हेलिपैड पहुंचे। यहां नेताओं ने दोबारा मुलाकात हुई और वापस आगरा रवाना हो गए। सीएम के दौरे के बाद प्रशासनिक तंत्र ने राहत महसूस की है। यहां भाजपा सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह सहित कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: aligarh newsAligarh News in HindiAligarh News Todayअलीगढ़ न्यूजअलीगढ़ समाचार
Previous Post

BJP नेता आत्माराम तोमर के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

41 जंगल में रहा ‘रियल टार्जन’, इंसानों के बीच मात्र आठ महीने में ही हो गई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post

41 जंगल में रहा 'रियल टार्जन', इंसानों के बीच मात्र आठ महीने में ही हो गई मौत

यह भी पढ़ें

Posters

दलित हिंदुओं के सामूहिक पलायन से मचा हड़कंप, हरकत में आया प्रशासन

06/09/2022

हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को दी ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा कराने की इजाजत

07/08/2020
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: अब चैनमैन भी बन सकेंगे लेखपाल, नई नियमावली को मंजूरी

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version