• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई इंडियंस पर अकेले भारी पड़े बेन स्टोक्स

Desk by Desk
26/10/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में दर्शकों को एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जहां चौके-छक्कों की जमकर बारिश हुई। इस मैच में टूर्नामेंट की फिसड्डी टीमों में से एक राजस्थान रॉयल्स ने चार बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया।

टीम को मुंबई से 196 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने बेन स्टोक्स के 60 गेंद में नाबाद 107 रन और संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी की मदद से आसानी से हासिल कर लिया। रॉयल्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है। जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाए।

इस मैच में बेन स्टोक्स का संजू सैमसन ने बखूबी साथ निभाते हुए 31 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली। आखिरी दो ओवर में रॉयल्स को 10 रन की जरूरत थी लेकिन स्टोक्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर पैटिंसन को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया।

बेन स्टोक्स ने कहा- पहले करनी चाहिए थी फॉर्म में वापसी

इससे पहले हार्दिक पांड्या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 195 रन बनाए थे। बीच के ओवरों में मुंबई ने विकेट गंवाए लेकिन बाद में हार्दिक ने इस सीजन में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के जड़े। सौरभ तिवारी ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 25 गेंद में 34 रन बनाए। आखिरी चार ओवरों में गत चैम्पियन टीम ने 74 रन बनाए।

तिवारी और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। तिवारी ने आर्चर के डाले 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि हार्दिक ने अगले ओवर में अंकित राजपूत को चार छक्के जड़े। इस ओवर में 27 रन बने। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कार्तिक त्यागी को तीन छक्के और दो चौके लगाए।

इससे पहले मुंबई ने क्विंटन डिकॉक (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद ईशान किशन (36 गेंद में 37 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 40 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। किशन और सूर्य ने तेज गेंदबाज राजपूत को एक एक छक्का लगाया।

Tags: Ben Stokescricketcricket newshardik pandyaHindi Cricket Newslatest cricket newsMumbai Indiansrajasthan royalsRajasthan vs MumbaiSanju SamsonSuryakumar Yadavक्रिकेटक्रिकेट न्‍यूजबेन स्टोक्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सराजस्थान वस मुंबईलेटेस्ट क्रिकेट न्यूजसंजू सैमसनसूर्यकुमार यादवहार्दिक पांड्याहिन्दी क्रिकेट न्यूज
Previous Post

बेन स्टोक्स ने कहा- पहले करनी चाहिए थी फॉर्म में वापसी

Next Post

IPL में BCCI ने जारी किया प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
IPL 2020

IPL में BCCI ने जारी किया प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

यह भी पढ़ें

Violence in tractor rally

किसान नेता ने दिल्ली पुलिस से मांगी मांफी, बोले- हम शर्मिंदा है, 30 जनवरी को रखेंगे उपवास

28/01/2021
Bengali actor Soumitra Chatterjee

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित सौमित्र चैटर्जी की हालत चिंताजनक

13/10/2020
suhana jahnavi

सुहाना खान की ग्लैमरस फोटो पर जूही चावला की बेटी ने किया यह कमेंट

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version