• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेंद डालकर खुद ही बाउंड्री की तरफ दौड़े बेन स्टोक्स

Desk by Desk
21/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| दुनिया के नंबर 2 ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मैच की पहली पारी में स्टोक्स ने शानदर 176 और दूसरी पारी में नाबाद 78 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने तीन विकेट भी झटके। स्टोक्स के इस हरफनमौला परफॉर्मेंस के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। इस मैच में बल्ले और गेंद के साथ-साथ स्टोक्स ने फील्डिंग में भी शानदार परफॉर्मेंस दिया।

PCB के इस फैसले से सानिया मिर्जा से मिलने का बढ़ा इंतजार

मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने फील्डिंग का बेहतरीन नमूना दिखाया। उन्होंने गेंद डाली और फिर अपनी ही गेंद को बाउंड्री पार करने से रोका और चौका बचाया। 43वां ओवर करने उतरे स्टोक्स ने यह कारनामा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। विंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। शामराह ब्रुक्स 52 और जर्मेन ब्लैकवुड 51 रन बनाकर खेल थे। विंडीज को मजूबत पार्टनरशिप और रनों की जरूरत थी।

बेन स्टोक्स ने गेंद डाली। ब्लैकवुड ने शॉट खेला। गेंद चौके के लिए बाउंड्री लाइन की तरफ जा रही थी। तभी गेंद फेंकने के बाद अचानक स्टोक्स खुद ही बाउंड्री लाइन की तरफ दौड़ पडे़। उन्होंने शानदार तरीके से चौका रोका। उनकी इस फील्डिंग को देखकर हर कोई हैरान था। सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने स्टोक्स की इस फील्डिंग की जमकर तारीफ की।

हार के बाद जेसन होल्डर ने की इंग्लैंड की तारीफ

बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में 36 गेंदों पर अर्धशतक बनाया। इंग्लैंड के किसी भी ओपनर द्वारा बनाया गया यह सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक है। इस मैच में स्टोक्स पहली बार ओपनिंग करने उतरे थे। आमतौर पर मध्य क्रम में खेलने वाले स्टोक्स को दूसरी पारी में ओपनिंग में भेजा गया, ताकि तेजी से रन बटोरे जा सकें। स्टोक्स ने इस फैसले को सही साबित करते हुए अपना अर्धशतक मात्र 36 गेंदों में पूरा कर लिया। यह उनका 22वां अर्धशतक था। वह 78 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

बता दें कि इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 129 रन पर घोषित कर वेस्टइंडीज के सामने 312 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए विंडीज की टीम लंच तक अपने तीन विकेट मात्र 25 रन पर गंवाने के बाद संभल नहीं पाई और अंतिम सत्र में 198 रन पर ढेर हो गई। बेन स्टोक्स को उनके मैच विजयी प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

Tags: Bane Stokes 3 wicketsBen StokesBen Stokes 176 runsben stokes fieldingBen Stokes unbeaten 78 runsBen stokes videocricketcricket newsEng vs WIEngland vs West IndiesEngland vs West Indies 2020England vs West Indies 2nd TestHindi Cricket Newslatest cricket newsManchesterold traffordWI vs Engइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजबने स्टोक्स 3 विकेटबेन स्टोक्सबेन स्टोक्स 176 रनबेन स्टोक्स नाबाद 78 रनबेन स्टोक्स फील्डिंगबेन स्टोक्स वीडियोमैनचेस्टर
Previous Post

फुटपाथ पर सो रही महिला को छत देंगे एक्टर सोनू सूद

Next Post

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
पंजाब

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय

19/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक

19/08/2026
Pizza Outlet
क्राइम

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 सेकंड में चलीं 3 गोलियां

19/08/2026
Pipalkoti tunnel accident
Main Slider

Pipalkoti Tunnel Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 11, घायल रोहित ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा

19/08/2026
Next Post
33 किलो चांदी की ईंट

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

यह भी पढ़ें

BSF

भारत बॉर्डर में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया

14/10/2022
CM Yogi

गिरगिट भी पश्चाताप करेगा कि ये समाजवादी मुझसे भी आगे निकल गएः मुख्यमंत्री

13/02/2026
Shani Trayodashi

शनि की साढ़ेसाती हमेशा बुरा परिणाम नहीं देती, जानिए कैसे

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version