• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगत सिंह की 114वीं जयंती आज, पीएम और गृहमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

क्रांतिदूत अमर शहीद भगत सिंह की आज 114वीं जयंती है। भगत सिंह का जन्म 1907 में लायलपुर स्थित बंगा गांव में हुआ था।

Desk by Desk
28/09/2021
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह की आज 114वीं जयंती मनाई जा रही है। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष की उम्र में ही शहीद हो गए। उनकी जयंती पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सियासी दलों के नेता उन्हें नमन कर रहे हैं।

भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में लायलपुर स्थित बंगा गांव में हुआ था। भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह ने अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली। उनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश सम्राज्य भी हिल गया था।

तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, 386 अंक नीचे फिसला सेंसेक्स

पीएम मोदी ने भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट किया, आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। बीते दिनों पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के दौरान शहीद वीर भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को बहादुरी और साहस का प्रतीक बताया।

आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

The brave Bhagat Singh lives in the heart of every Indian. His courageous sacrifice ignited the spark of patriotism among countless people. I bow to him on his Jayanti and recall his noble ideals. pic.twitter.com/oN1tWvCg5u

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2021

वहीं, गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया।

भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया।

ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें चरण वंदन। pic.twitter.com/Yj0qb47H91

— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2021

कॉलेज छोड़ भगत सिंह आजादी की लड़ाई में कूदे

भगत सिंह को देश भक्ति विरासत मे मिली थी, क्योंकि उनके दादा अर्जुन सिंह, उनके पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह गदर पार्टी के अभिन्न हिस्से थे। जब 13 अप्रैल 1919 को जलियावाला बाग में नरसंहार हुआ, तो इसे देखकर भगत सिंह काफी व्यथित हुए थे और इसी के कारण अपना कॉलेज छोड़ वो आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।

Tags: Bhagat Singhbhagat singh birth anniversary
Previous Post

तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, 386 अंक नीचे फिसला सेंसेक्स

Next Post

IAS ने धर्मांतरण के गिनाए फायदे, जांच में वीडियो सरकारी आवास का होने की पुष्टि

Desk

Desk

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Main Slider

BRICS शिखर सम्मेलन के बीच PM मोदी की मलेशियाई PM से द्विपक्षीय वार्ता

12/09/2026
Next Post
IAS Mohammad iftikharuddin

IAS ने धर्मांतरण के गिनाए फायदे, जांच में वीडियो सरकारी आवास का होने की पुष्टि

यह भी पढ़ें

An attempt to burn the house alive

मुस्लिम से हिन्दू बने शख्स को घर में जिंदा जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

04/01/2021

वैक्सीन के डर से पेड़ पर चढ़ा गया युवक, पत्नी का आधार कार्ड भी छुपाया

25/06/2021
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने सपरिवार बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया

26/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version