• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाग्यश्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 के नए शुभंकर का किया अनावरण

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतररष्ट्रीय इंटरनेट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘मिशन शक्ति-फेज तीन’ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) द्वारा महिलाओं की इंटरनेट/साइबर सुरक्षा से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1090 सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के संदर्भ में इंटरनेट व साइबर सेफ्टी पर जरूरी बातें बताई गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा 1090 से प्रदेश की अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए तैयार किए गए नये शुभंकर का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत ने कहा कि आज साइबर सुरक्षा दुनिया की सबसे बड़ी जरूरत है। इंटरनेट सुरक्षा के तमाम उपक्रम मौजूद हैं, पर सतर्कता ही बचाव है।

हमारी टीम द्वारा साइबर संबंधी प्रकरण में आरोपी द्वारा दुरुपयोग किए जाने वाले माध्यम जैसे-फेसबुक, वेबसाइट को भी औपचारिक सूचना देकर आपत्तिजनक सामग्री को भी हटवाया जाता है। साथ ही आरोपी की पूर्णतया पहचान करके आवश्यक विधिक कार्यवाही भी कराई जाती है। उन्होंने डैशबोर्ड के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से महिला सुरक्षा में इंटरनेट की भूमिका के विभिन्न पहलुओं तथा 1090 द्वारा संचालित आनलाइन जन-जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी।

घायल बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर एक किमी पैदल अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

इस कार्यक्रम में राज्य रेडियो अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन ‘महिला अपराध की रोकथाम’ एवं 1090 से संबंधित बहुभाषी लघु फिल्म के माध्यम से 1090 की कार्यप्रणाली समझाई गई। इस मौके पर 1090 की टीम द्वारा तैयार किया गया साइबर सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़-नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम राम कुमार द्वारा सेफ इंटरनेट यूज तथा उप्र पुलिस द्वारा इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह द्वारा परस्पर संवाद के माध्यम से साइबर प्लेटफार्म पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा आयामों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पुलिस उपमहानिरीक्षक रवि शंकर छबि द्वारा स्वागत उद्बोधन, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नीति द्विवेदी द्वारा मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों/छात्राओं, शिक्षकों तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

Tags: 1090BhagyashreeCyber crimeLucknow News
Previous Post

घायल बुजुर्ग को चारपाई पर लिटाकर एक किमी पैदल अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

Next Post

बेल मिलने के बाद भी आर्यन खान को नहीं मिली रिहाई, ये है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Aryan Khan

बेल मिलने के बाद भी आर्यन खान को नहीं मिली रिहाई, ये है वजह

यह भी पढ़ें

विस्फोट

गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट से छत उडी, बाल बाल बचा परिवार

23/10/2020
Deepotsav

अयोध्या का डंका, 15 दिन में पांच कीर्तिमान

13/11/2024
योगासन

योग करना होता है फायदेमंद

09/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version