• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का बड़ा ऐलान, कोविड-19 से संबंधित मुकदमों को किया समाप्त

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापक जनहित को दृष्टिगत रखते हुए कोविड महामारी एक्ट के उल्लंघन से जुड़े दर्ज मुकदमों को समाप्त किया जाना चाहिए।

गृह विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा थाना व सर्किल सहित फील्ड में तैनात अवैध गतिविधियों में संलिप्त, खराब रिकॉर्ड वाले दागी पुलिसकर्मियों की सूची यथाशीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जाए। ऐसे लोग उत्तर प्रदेश पुलिस की साख खराब करने वाले हैं। सभी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज 31 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 21 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 73 हजार 377 सैम्पल की टेस्टिंग में 66 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। कुल 13 नए संक्रमित मरीज पाए गए, 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 159 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 804 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों की समुचित जांच की जाए।

गांधीनगर महानगर पालिका के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी की मां ने भी डाला वोट

प्रदेश में अब तक 10 करोड़ 91 लाख 52 हजार 448 कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। आठ करोड़ 75 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 59 फीसदी से ज्यादा है। 02 करोड़ 16 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों को समय से टीकाकवर दिया जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।

अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, वाराणसी, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

18 करोड़ से अधिक की GST चोरी के मामले में तंबाकू कारोबारी गिरफ्तार

बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत है। डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित सभी वायरल बीमारियों से प्रभावित लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था रहे। सर्विलांस को और बेहतर बनाने की कोशिश हो। हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन, फॉगिंग का सघन अभियान लगातार जारी रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पांच अक्तूबर को लखनऊ आगमन प्रस्तावित है। संबंधित कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाना सुनिश्चित करें।

Tags: cm yogiCOVID-19Lucknow Newsteam-9up newsYogi News
Previous Post

डबल मर्डर से दहली सुरमानगरी, दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या

Next Post

बारिश में कच्चा मकान गिरने से दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
kutcha house collapse

बारिश में कच्चा मकान गिरने से दो की मौत, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

EPFO

ईपीएफ सदस्य की अचानक मौत पर नॉमिनी को इश्योरेंस के मिलेंगे 7 तक लाख रुपये

09/09/2020
ravidas jayanti

समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

28/02/2021
Hema Malini

रामलला की हेमा मालिनी ने की पूजा अर्चना, शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें

17/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version