• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिशन 2022 को लेकर BJP का महामंथन, बीएल संतोष के साथ पूरी कैबिनेट समेत योगी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का महामंथन जारी है। राजधानी लखनऊ में दो दिन से प्रवास कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने मंगलवार देर रात तक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बैठक की।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा योगी कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री उपस्थित रहे। संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और नवनियुक्त उपाध्यक्ष एके शर्मा के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में शामिल रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में डॉ़. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और विनय कटियार प्रमुख रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों अथवा चर्चा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव को फतेह करना है। इसी के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने सरकार के सभी मंत्रियों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। साथ में जिम्मेदारियां भी।

सूत्र बताते हैं कि बैठक के दौरान बीएल संतोष और राधामोहन सिंह ने सरकार और संगठन के बीच समन्वय, टीकाकरण अभियान, पोस्ट कोविड सेंटर, कोविड के तीसरे चरण की तैयारियां, पार्टी के संकल्प पत्र, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव और विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर समीक्षा की। बैठक में पार्टी के सेवा, संपर्क और संवाद जैसे कार्यक्रमों को लेकर भी मंथन हुआ।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सोमवार से ही दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। पहले दिन भी दोनों नेताओं ने कई बैठकें की थी और देर रात मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पार्टी की कोर कमेटी के साथ मंथन किया था। सोमवार को दोनों केन्द्रीय नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उच्च पदाधिकारियों से भी मुलाकात की थी और उनसे सरकार व संगठन के बारे में फीडबैक लिया था।

Tags: bjp meetingcm yogiLucknow News
Previous Post

नदी में डूबने से हुई जनहानि पर CM योगी ने व्यक्त किया गहरा शोक

Next Post

आजीविकां प्रदातुं देशे प्रथमस्थाने प्रथितः उत्तरप्रदेशस्य सूक्ष्मलघुकुटीरोद्योगः

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

आजीविकां प्रदातुं देशे प्रथमस्थाने प्रथितः उत्तरप्रदेशस्य सूक्ष्मलघुकुटीरोद्योगः

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Sunset

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम, होती हैं धन संबंधी समस्याएं

03/01/2026
मोर्टार के गोले बरामद

पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय

16/11/2020
rape

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version