• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुलभूषण जाधव पर आई बड़ी खबर, भारत के आगे हार गया पाकिस्तान

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जासूसी के झूठे आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कूलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने दूसरी बार राजनयिक पहुंच की मंजूरी दी है। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के लिए भारत को दूसरे कॉन्सुलर एक्सेस की मांग को मान लिया है।

पाक की जेल में बंद जाधव के मामले में भारत ने पाकिस्तान से बिना रोकटोक कॉन्सुलर एक्सेस की मांग की थी। अब पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास के 2 अधिकारियों को जाधव के पास पहुंचने की अनुमति होगी।

2 अफसरों को जाधव तक पहुंचने की अनुमति

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में रिव्यू पीटिशन दायर करने से पहले भारत ने पाकिस्तान से यह मांग की थी। हालांकि पाक ने जाधव से अकेले मिलने की मांग को ठुकरा दिया है, लेकिन 2 अफसरों को जाधव तक पहुंचने की अनुमति दे दी है।

60 दिनों के अंदर रिव्यू दाखिल करने की अनुमति

शाम 4.30 बजे (पाक समय 4 बजे) कॉन्सुलर एक्सेस का समय दिया गया है। जाधव जिस जगह कैद है उसे सब जेल घोषित किया गया है। अब 60 दिनों के अंदर जाधव की ओर से रिव्यू पिटीशन दाखिल किया जा सकेगा। स्थानीय नियम के अनुसार, 60 दिनों के अंदर रिव्यू दाखिल करने की अनुमति है।

पाक विदेश ऑफिस की प्रवक्ता आइशा फारुकी ने कहा कि जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस मामले पर पाकिस्तान मीडिया को जानकारी देगा।उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जाधव मामले पर भारत पाकिस्तान का सहयोग करेगा।

चीन-पाक की भारत के खिलाफ नापाक साजिश, बना रहे हैं ये खतरनाक प्लान

भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने पाकिस्तान विदेश कार्यालय (MOFA) में दक्षिण एशिया के महानिदेशक से कुलभूषण जाधव के लिए दूसरे कॉन्सुलर एक्सेस की अनुमति देने के संबंध में मुलाकात की। हालांकि भारत की कई मांगों को पाकिस्तान की ओर से नहीं माना गया, जिसमें जाधव के साथ अकेले में मुलाकात भी शामिल था। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के अनुसार कॉन्सुलर एक्सेस और स्वतंत्र-निष्पक्ष ट्रायल होना चाहिए।

पाक का दावा- जाधव का रिव्यू पिटीशन से इनकार

भारत ने जाधव के लिए कॉन्सुलर एक्सेस की मांग करने के साथ ही पाकिस्तान से कहा कि आप कॉन्सुलर एक्सेस के दौरान बातचीत की भाषा को सिर्फ इंग्लिश नहीं कर सकते। भारत चाहता है कि पाक 2 अधिकारियों को जाधव से मिलने की अनुमति दे। भारत ने जाधव तक बेरोक-टोक पहुंच होने की मांग रखी थी ताकि उनके पास मौजूद विकल्पों पर चर्चा की जा सके।

जाधव पर पाकिस्तान का दावा है दूरगामी

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा था कि कुलभूषण जाधव की जान बचाने को लेकर हम अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। बीते दिनों पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया था कि कुलभूषण जाधव ने रिव्यू पिटीशन दायर करने से इनकार कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जाधव पर पाकिस्तान का दावा दूरगामी है।भारत जाधव को बचाने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाश रहा है।

जाधव को स्पष्ट रूप से मजबूर किया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पाक का नया दावा पिछले चार सालों से चल रहे फरेब का एक सिलसिला है। कुलभूषण जाधव को मजाकिया ट्रायल के जरिए फांसी की सजा सुनाई गई। वह पाक सेना के कब्जे में हैं। रिव्यू फाइल करने से इनकार करने के लिए जाधव को स्पष्ट रूप से मजबूर किया गया है।

कुलभूषण जाधव 2016 से पाकिस्तान की जेल में हैं बंद

कुलभूषण जाधव 2016 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि जाधव एक जासूस हैं। हालांकि भारत कई बार इस दावे को नकार चुका है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तीन मार्च 2016 को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में बलूचिस्तान से जाधव को गिरफ्तार किया था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) में 2017 को इस मुद्दे को उठाया था। पिछले साल जुलाई में अदालत ने पाकिस्तान से कहा था कि वो कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दे और फांसी की सजा पर दोबारा विचार करे।

Tags: CoronavirusCOVID-19cricket newshindi newsIndiaIndia News in Hindikulbhushan jadhavlatest newslockdownnarendra modiNational newsnews in hindipm modiUttar Pradeshअंतरराष्ट्रीय न्याय अदालतआईसीजेउत्तर प्रदेशकुलभूषण जाधवकुलभूषण जाधव पर आई बड़ी खबरपाकिस्तानहिंदी समाचार
Previous Post

साइबर अपराध रोकने में यूपी पुलिस व विधि विज्ञान विश्वविद्यालय की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

Next Post

टोक्यो ओलम्पिक की नई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया आईओसी ने की जारी

Desk

Desk

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post

टोक्यो ओलम्पिक की नई क्वालीफिकेशन प्रक्रिया आईओसी ने की जारी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बस्तर में बढ़ेगा जनविश्वास: CM साय

13/01/2026
UPSC recruitment

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

06/02/2021
CM Dhami

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version