• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक सवार बदमाशों ने बीयर शॉप के सेल्समैन को पीटकर लूट लिए इतने रुपए

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काकोरी इलाके में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बीयर शॉप के सेल्समैन को पीटकर 51 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। काकोरी के कुशमौरा निवासी अरविंद कुमार कस्बा चौकी के पास स्थित बीयर शॉप पर सेल्समैन है। मंगलवार रात 10:30 बजे उसने शॉप बंद की और बिक्री की रकम लेकर बाइक से घर जा रहा था। हरदोई रोड पर कुशमौरा मोड़ रेलवे लाइन के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर अरविंद को रोक लिया।

इस बीच झाड़ियों में छिपे तीन अन्य बदमाश भी आ गए और अरविंद को लाठी-डंडे से पीटने लगे। इसके बाद उसके बैग में रखे 51,400 रुपये लूटकर भाग गए। अरविंद ने 112 नंबर पर और अपने मालिक को फोन किया। परिजनों ने अरविंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद का बायां हाथ टूटने की जानकारी दी। एडीसीपी (दक्षिणी) पूर्णेंदु सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सर्विलांस टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।

काकोरी के महिपतमऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर इस्तेखार और छोटे बाबू ने लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि हमला रंजिश में किया गया है। छानबीन की जा रही है। इस्तेखार व छोटे बाबू बुधवार दोपहर अपनी साइट से बुलेट से लौट रहे थे। हाजी कॉलोनी रोड पर घात लगाए बैठे तीन युवकों ने दोनों पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे बुलेट पलट गई।

छोटे बाबू हेलमेट पहने थे तो हमलावरों ने उनके हाथ पर लाठियों से कई वार किए। आरोप है कि इससे हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया। इस्तेखार को भी चोटें आईं। हमलावरों ने बुलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों के भागने के बाद दोनों दुबग्गा पुलिस चौकी पहुंचे।

छोटे बाबू का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज की है। काकोरी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि छोटे बाबू व इस्तेखार ने मंगलवार को मारपीट की थी। इसी रंजिश में बुधवार दोपहर आरिफ, आसिफ व नासिम ने हमला किया। मनमाफिक तहरीर लिखवाने का आरोप निराधार है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

रेलवे रेलिंग से टकराकर टैम्पो पलटा, एक यात्री की मौत

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से 18 गायों की मौत, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से 18 गायों की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें

Kalonji

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है इस चीज का सेवन

26/01/2026
Dead Body

मैरिज होम की दीवार गिरने से एक की मौत, मालिक सहित तीन घायल

19/06/2022
Kidambi Srikanth

किदाम्बी श्रीकांत ने टॉबी पेंटी को सीधे गेम में हराकर डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version